Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष द्वारा पंजाबियों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज के साथ 425 करोड़ रुपये के नौसेना टर्बाइन सौदे पर हस्ताक्षर किए झूठे हैं मुख्यमंत्री, प्रदेश बेचते हुए प्रदेश हितैषी बनने का कर रहे हैं ढोंग : जयराम ठाकुर पटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: डॉ. हिमांशु अग्रवाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पंजाब में हो रही चर्चा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज, बांग्लादेश को दूसरे मैच में 7 रन से हराया मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की राजनाथ सिंह ने 10,000 टन रक्षा एल्युमिनियम प्रेस का शिलान्यास किया गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान की नैदानिक प्रशिक्षण की दिशा में नया कदम कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी

 

अंतरराज्यीय सहयोग से अपराधियों और गैंगस्टरों के ख़िलाफ पंजाब की लड़ाई हो रही मज़बूत

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत राज्यों की संयुक्त पुलिस कार्रवाई से गैंगस्टरों, तस्करों तथा आतंकवादी तत्त्वों के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार

Gangstran Te Vaar, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 18 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 09:32 IST

राज्य के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस अपने अधिकार क्षेत्र से आगे बढ़कर न केवल पड़ोसी राज्यों की पुलिस, बल्कि देशभर की कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है और आपसी सहयोग को मज़बूत बना रही है। गैंगस्टरों के नेटवर्क का अन्य राज्यों तक पीछा करने से लेकर संयुक्त अभियानों के निर्माण तक, पंजाब पुलिस ने गिरोहों और उनके नेटवर्क की कमर तोड़ने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

खुफ़िया जानकारी साझा करने के नेटवर्क विकसित करने और संयुक्त कार्रवाई शुरू करने के साथ-साथ पुलिस यह भी सुनिश्चित कर रही है कि अपराधी भौगोलिक सीमाओं का फ़ायदा न उठा सकें। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “हम अपने उद्देश्य को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं अपराधी यहाँ अपराध करके बच नहीं सकते। पंजाब पुलिस उनका कहीं भी पीछा करेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करेगी।

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान कार्रवाई के निर्णायक 148वें दिन में प्रवेश कर चुका है और हम किसी भी हालत में अपराधियों को नहीं छोड़ेंगे। अभियान शुरू होने के बाद से 37,757 असामाजिक तत्त्वों की पहचान और गिरफ़्तारी राज्य पुलिस की अपराध से निपटने की प्रतिबद्धता और कार्यशैली को दर्शाती है। मैं अन्य राज्यों के पुलिसकर्मियों का भी आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने सूचना साझा करने में हमारा सहयोग किया।”

गैंगस्टर अक्सर एक राज्य में बैठकर दूसरे राज्य में अपराधों को अंजाम देते हैं, जबकि नशा तस्कर भी विभिन्न राज्यों के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। अब तक कुल 68,682 नशा तस्करों की गिरफ़्तारी के साथ पंजाब पुलिस ने अपने सबसे प्रभावी हथियारों में से एक अंतरराज्यीय सहयोग को और मज़बूत बनाया है। यह रणनीति राज्य के चल रहे ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का प्रमुख स्तंभ बन चुकी है, जिसके तहत पंजाब पुलिस केवल व्यक्तिगत अपराधियों को ही नहीं बल्कि संगठित अपराध को समर्थन देने वाले पूरे तंत्र को निशाना बना रही है।

अंतरराज्यीय सहयोग के तहत प्रमुख सफलताएँ

• इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) समर्थित जासूसी एवं आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ :

सबसे महत्त्वपूर्ण सफलताओं में से एक आईएसआई समर्थित जासूसी और आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करना रहा, जिसका संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशनल से बताया गया। पंजाब और दिल्ली में संयुक्त रूप से चलाए गए इस अभियान में 11 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। जाँच में एक ऐसे संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ, जो सुरक्षित संचार माध्यमों और रिमोट संचालित कैमरों के ज़रिए संवेदनशील सूचनाएँ जुटाकर सीमा पार अपने संचालकों तक पहुँचाता था।

• गैंगस्टर सिंडिकेट्स के ख़िलाफ कार्रवाई :

इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान में गैंगस्टर नेटवर्कों के ख़िलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। विशेष रूप से लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से जुड़े गिरोह विभिन्न राज्यों में सक्रिय नेटवर्क बनाए रखते हैं और गिरफ़्तारी से बचने के लिए अंतरराज्यीय आवाजाही का सहारा लेते हैं।

• दिल्ली में कार्रवाई :

इस वर्ष की शुरुआत में विभिन्न राज्य पुलिस-बलों के संयुक्त प्रयासों से दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े कई गैंगस्टरों को गिरफ़्तार किया गया।

• गोल्डी बराड़ के वसूली मॉड्यूल का पर्दाफ़ाश :

इसी अवधि में पंजाब पुलिस ने गोल्डी बराड़ से जुड़े एक फिरौती वसूली नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ़्तार किया और पंजाब से बाहर तक फैले नेटवर्क को ध्वस्त किया।

• अंतरराज्यीय लूटपाट गिरोह का भंडाफोड़ :

हाल ही में खन्ना पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में चोरी, लूट और स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग के बाद आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ़्तार किया गया।

• ड्रोन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफ़ाश :

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में पंजाब के एक फरार आरोपी को गिरफ़्तार किया गया, जो पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से अवैध हथियार और मादक पदार्थ भारत में पहुँचाने वाले सीमा-पार नेटवर्क से जुड़ा था।

• जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान :

हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में अमृतसर के एक फ्लैट से एक AK-47 राइफल, एक पिस्तौल और लगभग 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। एक वांछित फरार आरोपी के संबंध में जम्मू पुलिस को मिली विशेष खुफ़िया सूचना के आधार पर यह अभियान शुरू किया गया। सूचना पर कार्रवाई करते हुए जम्मू पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीमों ने फ्लैट पर छापेमारी की और हथियारों तथा नशीले पदार्थों को बरामद किया।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “अपराधी और राष्ट्रविरोधी तत्त्व अक्सर राज्य की सीमाओं से परे काम करते हैं, इसलिए पुलिसिंग को भी सीमाओं से ऊपर उठकर कार्य करना होगा। ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने देशभर की सहयोगी एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल की रणनीति अपनाई है। हमारा संदेश बिल्कुल स्पष्ट है पंजाब की शांति और सौहार्द को चुनौती देने वालों को कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं मिलेगा, चाहे वे कहीं भी छिपे हों।”

पंजाब पुलिस के लिए यह सहयोगात्मक दृष्टिकोण संगठित अपराध के ख़िलाफ उसकी लड़ाई की एक महत्त्वपूर्ण पहचान बनकर उभर रहा है और राज्य में जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

 

Tags: Gangstran Te Vaar , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD