Thursday, 18 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मनोरंजन केंद्र का लोकार्पण किया ओम बिरला ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में आचार्य पदारोहण एवं सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव में लोगों को संबोधित किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को दिलाई शपथ अमृतसर पुलिस ने अवैध हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश किया, 8 आरोपी श्री गुरु अर्जन देव जी की शिक्षाएं आज भी राष्ट्र का मार्गदर्शन कर रही हैं : नायब सिंह सैनी हरियाणा रेड क्रॉस को मिली 9 नई एंबुलेंस, राज्यपाल असीम कुमार घोष ने दिखाई हरी झंडी एग्रीस्टैक कार्यक्रम के तहत हरियाणा में 1.75 करोड़ कृषि भूखंडों की डिजिटल मैपिंग, 96 प्रतिशत गांव कवर हरियाणा के 8 जिलों में जल्द शुरू होंगी डिजिटल मैमोग्राफी सेवाएं पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा नाकाम कोशिश कर रही है आप: मान के कमजोर बचाव पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का तंज द्रौपदी मुर्मु बैतूल, मध्य प्रदेश में ‘अध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तीकरण’ महासम्मेलन में शामिल हुईं अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और दोषी जेल जाएंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव की बजाय एक विनम्र सिख की तरह पेश होकर अपनी भूल की माफी मांगें भगवंत मान : बलबीर सिंह सिद्धू एलपीयू के दो छात्र यूके और पेरू में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : नायब सिंह सैनी खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू

 

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : नीदरलैंड को 95 रन से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत

Sports News, Cricket, Womens T20 World Cup, Womens T20 World Cup 2026, ICC Womens T20 World Cup, ICC Womens T20 World Cup 2026, Smriti Mandhana, Shafali Verma, Sree Charani, India, Netherlands, Leeds
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लीड्स , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 18, 2026, 13:41 IST

भारत ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरा मुकाबला अपने नाम किया है। 'विमेन इन ब्लू' ने बुधवार को हेडिंग्ले में नीदरलैंड के खिलाफ 95 रन से जीत दर्ज की। यह विमेंस वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारत ने 9 अक्टूबर 2024 को श्रीलंका के खिलाफ 82 रन से टी20 वर्ल्ड कप मैच जीता था, जबकि 30 मार्च 2014 को बांग्लादेश के विरुद्ध 79 रन से जीत हासिल की थी।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। भारत को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 70 गेंदों में 115 रन की साझेदारी की। शेफाली 38 गेंदों में 10 चौकों के साथ 55 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद मंधाना ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 47 रन जुटाए।

मंधाना 47 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 74 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। भारत को 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर दूसरा झटका लगा। इसके बाद टीम ने 17.1 ओवर तक 168 के स्कोर पर अपना चार विकेट गंवा दिया। यहां से ऋचा घोष ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ पांचवें विकेट के लिए 15 गेंदों में 31 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

ऋचा 8 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कप्तान कौर ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। दीप्ति शर्मा ने 2 गेंदों में नाबाद 10 रन बनाए। विपक्षी खेमे से कैरोलिन डी लैंग ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। आइरिस ज्विलिंग, हीथर सीगर्स और मर्थे वैन डेन राड को 1-1 विकेट हाथ लगा। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवरों में 114 रन पर सिमट गई।

हीथर सीगर्स ने फीबे मोल्केनबोअर के साथ पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े। हीथर 16 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद कप्तान बैबेट डी लीडे ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। इस टीम को 96 के स्कोर पर कप्तान के रूप में चौथा झटका लगा। बैबेट 27 गेंदों में 28 रन बनाकर लौटीं, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और टीम 114 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

भारत के लिए श्री चरणी ने 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि शेफाली वर्मा ने 20 रन देकर 3 विकेट निकाले। नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किए। भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रन से मात दी थी। अब भारतीय टीम 21 जून को साउथ अफ्रीका का सामना करेगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Womens T20 World Cup , Womens T20 World Cup 2026 , ICC Womens T20 World Cup , ICC Womens T20 World Cup 2026 , Smriti Mandhana , Shafali Verma , Sree Charani , India , Netherlands , Leeds

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD