Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें 'बंटवारा 1947' के नए कैरेक्टर पोस्टर रिलीज, विभाजन की दर्दनाक कहानी की झलक ने बढ़ाई उत्सुकता भूपेंद्र पटेल ने आदिवासी जिलों के लिए 51 हेल्थ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी7 लीडर्स की बैठक में देर से पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप बोले 'आई एम द बॉस' ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई डील को लेकर सस्पेंस! डोनाल्ड ट्रंप बोले, 'अभी कई बातें तय होना बाकी, नहीं माना ईरान तो बरसेंगे बम' बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव

 

बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा

आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून

Dr Baljit Kaur, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 17:48 IST

अनुसूचित जातियों (एस.सी.), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ.बी.सी.) तथा अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का विस्तार करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (बैंक) एवं असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (एल.आई.सी./जी.आई.सी.) परीक्षा-2026 हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने की घोषणा की है। इस पहल के माध्यम से पात्र अभ्यर्थी महंगी कोचिंग फीस के बोझ के बिना प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों के प्रतिभाशाली युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, विशेषज्ञ मार्गदर्शन तथा समान अवसर प्रदान कर उन्हें बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में सफल करियर बनाने के लिए सशक्त बनाना है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी प्रतिभाशाली युवा आर्थिक कठिनाइयों के कारण अवसरों से वंचित न रहे। सरकार प्रत्येक योग्य युवा को अपनी क्षमता सिद्ध करने हेतु आवश्यक संसाधन एवं सहयोग प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “प्रतिभा को कभी भी आर्थिक सीमाओं के कारण रुकना नहीं चाहिए। हमारी सरकार युवाओं को ऐसा मार्गदर्शन, संसाधन और अवसर उपलब्ध करा रही है, जिनकी बदौलत वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकें।” उन्होंने बताया कि यह कोचिंग अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज, फेज-3बी2, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में आयोजित की जाएगी। 

पंजाब के स्थायी निवासी तथा एस.सी., ओ.बी.सी. एवं अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित स्नातक अभ्यर्थी इस कार्यक्रम के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय सभी स्रोतों से तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मंत्री ने आगे बताया कि अभ्यर्थियों का चयन जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग तथा करेंट अफेयर्स विषयों के ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 3 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज, फेज-3बी2, मोहाली में आयोजित की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित 30 जून 2026 तक प्राचार्य, अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज, मोहाली के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं अथवा ई-मेल के माध्यम से [email protected] पर भेज सकते हैं। डॉ. बलजीत कौर ने पात्र युवाओं से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि यह पहल युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी पंजाब सरकार की वेबसाइट www.welfare.punjab.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD