Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें 'बंटवारा 1947' के नए कैरेक्टर पोस्टर रिलीज, विभाजन की दर्दनाक कहानी की झलक ने बढ़ाई उत्सुकता भूपेंद्र पटेल ने आदिवासी जिलों के लिए 51 हेल्थ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी7 लीडर्स की बैठक में देर से पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप बोले 'आई एम द बॉस' ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई डील को लेकर सस्पेंस! डोनाल्ड ट्रंप बोले, 'अभी कई बातें तय होना बाकी, नहीं माना ईरान तो बरसेंगे बम' बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव

 

स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे

Health
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 15:15 IST

प्रकृति ने हमें अनेक ऐसे पेड़-पौधे दिए हैं जो स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का खजाना हैं। जंगल जलेबी भी उन्हीं में से एक है। इसे कई जगहों पर विलायती इमली या मनीला इमली भी कहा जाता है। इसका स्वाद हल्का मीठा और खट्टा होता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। जंगल जलेबी का वैज्ञानिक नाम पिथेसेलोबियम डुल्से है।

इसके पेड़ लगभग 15 से 20 मीटर तक ऊंचे हो सकते हैं और विभिन्न प्रकार की जलवायु परिस्थितियों में आसानी से विकसित हो जाते हैं। यही कारण है कि यह भारत के कई हिस्सों में देखने को मिलता है। इस पेड़ की सबसे बड़ी पहचान इसकी घुमावदार फलियां हैं, जो बिल्कुल जलेबी जैसी दिखाई देती हैं। जब फलियां पक जाती हैं तो उनका रंग बदल जाता है और उनके भीतर सफेद या गुलाबी रंग का मीठा-खट्टा गूदा निकलता है।

यही हिस्सा खाने योग्य होता है। जंगल जलेबी केवल स्वाद में ही खास नहीं है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसके फलों में विटामिन सी सहित कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इसके फलों को सीधे कच्चा खाते हैं। इसके अलावा इससे स्वादिष्ट चटनी भी बनाई जाती है, जो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। कई जगहों पर इसे पारंपरिक व्यंजनों में भी शामिल किया जाता है। आज के समय में जब लोग महंगे और प्रोसेस्ड फूड की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में जंगल जलेबी जैसे प्राकृतिक फल एक अच्छा विकल्प है।

यह स्वाद के साथ आपके सेहत का भी ख्याल रखती है। पर्यावरण की दृष्टि से भी जंगल जलेबी का पेड़ महत्वपूर्ण माना जाता है। यह कम पानी में भी अच्छी तरह बढ़ता है और मिट्टी के संरक्षण में मदद करता है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD