Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें 'बंटवारा 1947' के नए कैरेक्टर पोस्टर रिलीज, विभाजन की दर्दनाक कहानी की झलक ने बढ़ाई उत्सुकता भूपेंद्र पटेल ने आदिवासी जिलों के लिए 51 हेल्थ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी7 लीडर्स की बैठक में देर से पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप बोले 'आई एम द बॉस' ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई डील को लेकर सस्पेंस! डोनाल्ड ट्रंप बोले, 'अभी कई बातें तय होना बाकी, नहीं माना ईरान तो बरसेंगे बम' बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव

 

स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोलकाता में गंगा घाट की सफाई में मंत्रियों के साथ जुटे सीएम सुवेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari, BJP West Bengal, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Kolkata, Swachh Bharat Abhiyan
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कोलकाता , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 15:11 IST

स्वच्छ भारत अभियान के तहत पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को कोलकाता के बागबाजार स्थित गंगा घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उनके नेतृत्व वाली राज्य सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर गंगा घाट को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। भाजपा के नेतृत्व में राज्य में नई सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी लगातार गंगा नदी और उसके घाटों को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

इसी अभियान के तहत बुधवार सुबह मुख्यमंत्री बागबाजार घाट पहुंचे। उनके साथ राज्य की नगर विकास एवं शहरी मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तपस रॉय भी मौजूद रहे। बागबाजार घाट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने वहां स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

पूजा के बाद मुख्यमंत्री और दोनों मंत्रियों ने हाथों में झाड़ू लेकर घाट की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि गंगा नदी और उसके घाटों को कचरे तथा प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए इस तरह का सफाई अभियान पूरे साल जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस राज्यव्यापी अभियान की औपचारिक शुरुआत बुधवार को की गई है।

बता दें कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता आने वाले हैं। वह रेड रोड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारा मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री को एक स्वच्छ और सुंदर बंगाल देना है।" मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पहले से ही 'नमामि गंगे' परियोजना के माध्यम से गंगा को स्वच्छ बनाने का अभियान चला रही है, जिसमें स्वयं पीएम मोदी भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं।

अब राज्य सरकार भी उसी दिशा में तेजी से काम कर रही है। इससे पहले इसी महीने सीएम सुवेंदु अधिकारी ने घोषणा की थी कि अक्टूबर में होने वाली दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता और हावड़ा में हुगली नदी के किनारे स्थित छह प्रमुख घाटों का सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।

 

Tags: Suvendu Adhikari , BJP West Bengal , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Kolkata , Swachh Bharat Abhiyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD