Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण में अपनाएंगे संतुलित नीति : सीएम सुवेंदु अधिकारी मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग को यूसीसी से अलग रखा गया : सीएम मोहन यादव सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात कांग्रेस डूबता जहाज, विपक्षी दलों का विलय भाजपा के लिए फायदेमंद : देवेंद्र फडणवीस जनता का अटूट विश्वास मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत : सम्राट चौधरी अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जनता के लिए कार्यालय और आवास चौबीसों घंटे खुला : नायब सिंह सैनी जब पेट पालने को मेहदी हसन बने साइकिल मैकेनिक, 10 साल के संघर्ष के बाद ऐसे मिला 'शहंशाह-ए-गजल' का खिताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब को ₹4.13 लाख करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई : केवल सिंह ढिल्लों डीके शिवकुमार ने सी.आर. पाटिल से की मुलाकात केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, न्यूजीलैंड के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को सशक्त नेतृत्व मिला तो वर्षों से रुके असंभव कार्य भी संभव हुए : जयराम ठाकुर 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं दिशा पाटनी, संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी इंदौर से ब्रिक्स कृषि सहयोग का नया संकल्प; शिवराज सिंह चौहान ने शुभारंभ सत्र को किया संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित किए : कृष्ण लाल पंवार

 

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार को नौकरी और मुआवजा देने का ऐलान किया

Suvendu Adhikari, BJP West Bengal, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Kolkata
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कोलकाता , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 13:19 IST

पश्चिम बंगाल की सत्ता में आने से पहले सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि वह 2021 में राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने मृतकों के परिवारों को नौकरी देने का वादा किया था। उन्होनें रविवार को न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर की मीटिंग में एक बड़ा ऐलान किया कि जून तक 315 मृतक पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवार के एक सदस्य को अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए का एकमुश्त पेमेंट किया जाएगा। भाजपा ने साल 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान बंगाल में सत्ता में आने की पूरी कोशिश की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार के लिए बार-बार राज्य का दौरा किया था और 200 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था।

वह सपना अधूरा रह गया। 200 सीटों का आंकड़ा तो दूर, भाजपा 80 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। तृणमूल कांग्रेस पूरी बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। चुनावी जीत के बाद तृणमूल ने पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं पर जुल्म की बाढ़ ला दी। कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ की गई, और आरोप है कि 321 भाजपा कार्यकर्ता मारे गए।

इन घटनाओं को लेकर कानूनी लड़ाइयों का कोई खास नतीजा नहीं निकला। 2026 के विधानसभा चुनाव में बंगाल की जनता ने भाजपा को पूरा बहुमत दिया। नतीजतन, पीड़ितों और मृतकों के परिवारों को न्याय की उम्मीद थी, और अब नई भाजपा सरकार उन उम्मीदों को पूरा कर रही है। राजनीतिक बदलाव के बाद सीएम सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव प्रचार के दौरान फाल्टा का दौरा किया और घोषणा की कि वह चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देंगे।

उन्होंने उन लोगों को भी मदद का भरोसा दिया जिन पर हमला हुआ था। जाहिर है कि इस वादे ने मृतकों के परिवारों को उम्मीद की एक किरण दिखाई, हालांकि नौकरी मिलने की टाइमलाइन को लेकर शक बना रहा। अब सुवेंदु ने एक बड़ा ऐलान किया है कि हर मृतक के परिवार के एक सदस्य को इसी महीने अपॉइंटमेंट लेटर दे दिए जाएंगे।इसके अलावा 5 लाख रुपए की एक बार की आर्थिक मदद भी दी जाएगी। सुवेंदु अधिकारी के इस ऐलान से मृतकों के परिवारों को राहत मिली है।

 

Tags: Suvendu Adhikari , BJP West Bengal , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD