Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें 'बंटवारा 1947' के नए कैरेक्टर पोस्टर रिलीज, विभाजन की दर्दनाक कहानी की झलक ने बढ़ाई उत्सुकता भूपेंद्र पटेल ने आदिवासी जिलों के लिए 51 हेल्थ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी7 लीडर्स की बैठक में देर से पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप बोले 'आई एम द बॉस' ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई डील को लेकर सस्पेंस! डोनाल्ड ट्रंप बोले, 'अभी कई बातें तय होना बाकी, नहीं माना ईरान तो बरसेंगे बम' बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव

 

फीफा वर्ल्ड कप : लियोनेल मेसी का चला जादू, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Lionel Messi, Argentina, Algeria, Kansas City
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कैनसस सिटी , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 15:08 IST

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। ग्रुप-जे के मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा। टीम की इस जीत के नायक रहे कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने मुकाबले में तीन गोल दागे। अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया।

डिफेंडिंग चैंपियन के स्ट्राइकर्स ने अल्जीरिया के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा और टीम को पहली सफलता मैच के 17वें मिनट में मिली। कप्तान मेसी ने बॉक्स के बाहर से ही बेहतरीन शूट लिया, जो अल्जीरिया के गोलकीपर लुका जिदान को छकाते हुए गोल पोस्ट में पहुंच गया। अपना 200वां इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे मेसी का यह फीफा विश्व कप में 14वां गोल रहा।

मेसी ने मुकाबले में इससे पहले भी एक गोल दागा, लेकिन रेफरी ने उसे ऑफ साइड करार दे दिया। हालांकि, अल्जीरिया ने इसके बाद अर्जेंटीना को पहले हाफ में गोल करने का कोई और मौका नहीं दिया और स्कोर 1-0 रहा। मगर दूसरे हाफ में लियोनेल मेसी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने मैच के 60वें मिनट में एक और शानदार गोल किया।

मैक एलिस्टर के शॉट को अल्जीरिया के गोलकीपर रोकने में तो सफल रहे, लेकिन वह गेंद को पूरी तरह से नियंत्रित नहीं कर सके। रिबाउंड पर पहुंचे मेसी ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाते हुए अर्जेंटीना की बढ़त को 2-0 कर दिया। 16 मिनट बाद मेसी ने इस मुकाबले में गोल की हैट्रिक पूरी की। बॉक्स के बाहर मिली गेंद को मेसी ने अपने बाएं पैर से खेले शॉट के साथ गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया और अर्जेंटीना की जीत पर मुहर लगा दी।

मेसी ने तीन गोल दागते हुए अपने 200वें इंटरनेशनल मुकाबले को यादगार बनाया। इसके साथ ही मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में मिरोस्लाव क्लोज (16 गोल) की बराबरी कर ली है। इस मेगा इवेंट में मेसी अब तक 16 गोल कर चुके हैं।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Lionel Messi , Argentina , Algeria , Kansas City

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD