Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें जी7 लीडर्स की बैठक में देर से पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप बोले 'आई एम द बॉस' ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई डील को लेकर सस्पेंस! डोनाल्ड ट्रंप बोले, 'अभी कई बातें तय होना बाकी, नहीं माना ईरान तो बरसेंगे बम' बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ

 

अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, डीके शिवकुमार ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील

DK Shivakumar, Chief Minister of Karnataka, Karnataka Congress, Bengaluru
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 14:28 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को नए ग्रेजुएट हुए मेडिकल प्रोफेशनल्स से अपील की कि वे अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें। मुख्यमंत्री ने जीकेवीके कैंपस में आयोजित राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 28वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ''भारत सामाजिक और तकनीकी बदलाव के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है।

मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचनी चाहिए। गांवों और छोटे कस्बों में सेवा देकर आप लोगों को इलाज के लिए शहरों की ओर पलायन करने से रोक सकते हैं।'' मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को 'भगवान' और समाज द्वारा दिया गया विश्वास बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि लोग अपने सबसे कठिन समय में डॉक्टरों के पास अत्यधिक भरोसे के साथ आते हैं, इसलिए चिकित्सा पेशेवरों को अपनी समर्पित सेवा के माध्यम से इस विश्वास को बनाए रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा पेशा लगातार चुनौतियों और कड़ी प्रतिस्पर्धा से भरा हुआ है। अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक के डॉक्टर, विशेषकर भारतीय डॉक्टर, दुनिया के कई प्रतिष्ठित अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ''कर्नाटक में दी जाने वाली चिकित्सा शिक्षा और यहां के स्वास्थ्य पेशेवरों की गुणवत्ता का कोई मुकाबला नहीं है। यहां के डॉक्टरों का टैलेंट, समर्पण और पेशेवर मानक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं।'' उन्होंने समान स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच पर जोर देते हुए नव ग्रेजुएट डॉक्टरों से कहा कि वे केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रहें।

मुख्यमंत्री ने नशा-मुक्त भारत, कर्नाटक और शैक्षणिक परिसरों के अभियान का भी समर्थन किया। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शरण प्रकाश पाटिल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विभाग में अनुशासन और प्रतिबद्धता का नया स्तर स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि किसी विश्वविद्यालय की ताकत छात्रों या डिग्रियों की संख्या नहीं, बल्कि उसके शिक्षकों की गुणवत्ता होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''शिक्षक छात्रों के मार्गदर्शक और आदर्श होने चाहिए तथा शोध और नवाचार को प्रेरित करना चाहिए। कर्नाटक सरकार विश्वविद्यालय को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।'' इस अवसर को अपना मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला संबोधन बताते हुए उन्होंने अपने जीवन की यात्रा को भी साझा किया। उन्होंने कहा, ''मैं किसान परिवार में पैदा हुआ, पेशे से उद्यमी बना, शिक्षा का क्षेत्र चुना और राजनीति में रुचि के कारण आया।''

उन्होंने बताया कि राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज देश के सबसे बड़े स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालयों में से एक है, जिसके 1,044 संबद्ध कॉलेज हैं और लाखों छात्र इसके तहत पढ़ाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक हर साल लगभग 72,000 स्वास्थ्य स्नातक तैयार करता है, जिनमें 13,940 डॉक्टर शामिल हैं, जिससे यह राज्य वैश्विक स्वास्थ्य कार्यबल में बड़ा योगदानकर्ता बन गया है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक न केवल आईटी क्षेत्र में बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी प्रतिभा का केंद्र बन चुका है। राज्य में 72 मेडिकल कॉलेज हैं, जो भारत के किसी भी राज्य से अधिक हैं। बेंगलुरु में लगभग 26 लाख आईटी पेशेवर हैं और यह वैश्विक नवाचार का केंद्र बन चुका है। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज को कर्नाटक के स्वास्थ्य ढांचे का मजबूत स्तंभ बताया और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विजन को याद किया, जिनके नाम पर यह विश्वविद्यालय है।

उन्होंने कहा, ''राजीव गांधी का मानना था कि शिक्षा सामाजिक समानता का मजबूत साधन है। पिछले तीन दशकों में इस विश्वविद्यालय ने लगभग आठ लाख स्नातक तैयार किए हैं और इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।'' अपने निजी अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपनी युवावस्था में डिग्री पूरी नहीं कर पाए थे, क्योंकि उन्होंने छात्र जीवन में ही राजनीति में प्रवेश कर लिया था।

उन्होंने 2008 में 47 वर्ष की उम्र में मैसूर विश्वविद्यालय से अपनी डिग्री पूरी की। उन्होंने कहा, ''आज मुझे यह अवसर मिला है कि मैं आप सभी की सेवा कर सकूं। इतिहास खुद को दोहराता है। आप आज स्नातक हुए हैं और आपके सामने उज्ज्वल भविष्य है। दुनिया हमारी ओर देख रही है।'' उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने लक्ष्यों को ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करें और जीवन में बड़ी सफलता हासिल करें।

 

Tags: DK Shivakumar , Chief Minister of Karnataka , Karnataka Congress , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD