Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें जीएनएफसी के 50 साल : भूपेंद्र पटेल ने 2047 के लिए 70,000 करोड़ रुपए का विजन रखा विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशनों की सभी जायज़ मांगें जल्द पूरी की जाएंगी : हरपाल सिंह चीमा पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश की 'ग्रेट ग्रीन वॉल' पहल के लिए केंद्र से मांगी मदद अकाल तख्त साहिब से टकराव न करें भगवंत मान, जिन्होंने टकराव किया उनका कुछ नहीं बचा : केवल सिंह ढिल्लों डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने 50 युवाओं के लिए पब्लिक पॉलिसी इंटर्नशिप शुरू की जीटीए के कामकाज में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी : मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा "गुरु द्रोही" घोषित भगवंत मान को एक पल भी कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : तरुण चुग कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई एलपीयू ने 7वें एलपीयू नेस्ट स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह में 58 होनहार छात्रों को ₹58 लाख के स्टडी ग्रांट दिए पंजाब मंडी बोर्ड ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान : हरचंद सिंह बरसट सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा

 

फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Geneva, G7 Summit
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

जिनेवा , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 15:54 IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए स्लोवाकिया से जिनेवा पहुंच गए हैं। यहां पर स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति गाय पारमेलिन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी यहां से जी-7 समिट में शामिल होने के लिए एवियन जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पीएम नरेंद्र मोदी जी-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए एवियन जाते हुए जिनेवा पहुंच गए हैं।

स्विट्जरलैंड के प्रेसिडेंट गाय पारमेलिन ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया और भारत-स्विट्जरलैंड पार्टनरशिप को और मजबूत करने का अपना वादा दोहराया।" बता दें, पीएम मोदी यूरोपीय देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव में फ्रांस पहुंच रहे हैं। इससे पहले उन्होंने स्लोवाकिया का दो दिवसीय दौरा पूरा किया।

पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के दौरे को लेकर कहा कि इसके नतीजे हमारे देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में बहुत काम आएंगे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "स्लोवाकिया की ऐतिहासिक और सकारात्मक यात्रा पूरी हो रही है। इस यात्रा के नतीजे हमारे देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में बहुत काम आएंगे।

मजबूत व्यापारिक संबंधों से हमारे युवाओं को बहुत फायदा होगा। इस गर्मजोशी के लिए स्लोवाकिया सरकार और लोगों का शुक्रिया।" वहीं, विदेश मंत्रालय ने लिखा, "स्लोवाकिया के सफल दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 समिट में शामिल होने के लिए फ्रांस के एवियन के लिए रवाना हो गए हैं।" भारत और स्लोवाकिया के संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को स्लोवाक की राजधानी पहुंचे और दोनों देशों ने एक अहम रक्षा समझौते समेत कई डील पर हस्ताक्षर किया।

विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा कि स्लोवाक पीएम रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर पीएम मोदी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया। विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा, "इस दौरे की अहमियत तब और बढ़ गई जब राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने प्रेसिडेंशियल पैलेस में भारतीय नेता को ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस फर्स्ट क्लास से सम्मानित किया। यह स्लोवाकिया का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है और बहुत कम विदेशी मेहमानों को दिया गया है।"

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Geneva , G7 Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD