Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर 'चुनौतियों के बावजूद पीएम मोदी ने जनता को दी राहत', पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रह्लाद जोशी का बयान डोनाल्ड ट्रंप ने इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से की मुलाकात आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता GMADA के हजारों करोड़ रुपये के बकाए वसूलने में विफल रही आप सरकार : बलबीर सिद्धू सोहा अली खान ने बेटी को दिया बचपन का सबसे प्यारा खिलौना, बोलीं- 'वही खुशी देना चाहती हूं, जो मुझे मिली थी' 17 जून 2026 का पंचांग : तृतीया तिथि के साथ होगी दिन की शुरुआत, रात में लगेगी चतुर्थी हिंदवी स्वराज्य की जननी राजमाता जीजाबाई : शिवाजी की असल प्रेरणा; राज्याभिषेक के 11 दिन बाद निधन राम नाम के बेल पत्र से बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब फीफा वर्ल्डकप 2026 : हनी के 'सेल्फ गोल' की वजह से मिस्र बेल्जियम के खिलाफ ऐतिहासिक जीत से चूका नरेंद्र मोदी का स्लोवाकिया दौरा हुआ पूरा, बोले- हमारे मजबूत व्यापारिक संबंधों से युवाओं को होगा फायदा कुणाल खेमू प्राइम वीडियो के ‘अलायंस’ के साथ रियलिटी शो होस्ट बने एफआईएच महिला नेशंस कप : भारत ने जापान को 2-1 से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची टीम फीफा वर्ल्डकप 2026 : ग्रुप 'जी' के रोमांचक मुकाबले में ईरान और न्यूजीलैंड का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा फीफा वर्ल्ड कप 2026 : सऊदी ने उरुग्वे को ड्रॉ पर रोका, ग्रुप एच की चारों टीमें बराबरी पर आईं डोनाल्ड ट्रंप-इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात मेघालय में 40,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऐलान, सीएम संगमा ने जताया आभार मध्य प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एमओयू सीएम मोहन चरण माझी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जेआरडी टाटा का किरदार निभाना सिर्फ एक अभिनय नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी : नसीरुद्दीन शाह

 

अम्बाला छावनी के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए मिलेगा एक-एक करोड़ रुपये - अनिल विज

नगर परिषद, अम्बाला छावनी के 32 वार्डों में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति, जल्द जारी होगी राशि - अनिल विज

Anil Vij, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 11:10 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी नगर परिषद के सभी 32 वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रत्येक वार्ड को एक-एक करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित द्वारा अपने-अपने वार्डों की विकास आवश्यकताओं के अनुसार प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसके आधार पर यह राशि शीघ्र जारी की जाएगी ताकि स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा सके।

श्री विज आज चण्डीगढ़ में अम्बाला छावनी नगर परिषद द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अशोक कुमार मीणा, निदेशक श्री मुकुल कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अम्बाला छावनी में चल रही एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अवगत कराया कि सुभाष पार्क में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ई-लाइब्रेरी के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है तथा इस परियोजना पर शीघ्र कार्य आरंभ किया जाएगा। 

इस पर श्री विज ने निर्देश दिए कि ई-लाइब्रेरी का निर्माण वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जाए तथा उसमें डिजिटल शिक्षण, अध्ययन एवं अन्य आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। श्री विज ने बताया कि अम्बाला छावनी के रामबाग रोड पर एक आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

बैठक में सुभाष पार्क में स्क्वैश कोर्ट के निर्माण संबंधी परियोजना की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस परियोजना का कॉन्सेप्ट डिजाइन एवं विस्तृत अनुमान तैयार किया जा रहा है तथा शीघ्र ही आगे की कार्रवाई प्रारम्भ की जाएगी। इसके अतिरिक्त कम्पोजिट इंटीग्रेटेड डेयरी कॉम्प्लेक्स, पशु चिकित्सालय तथा अन्य आधारभूत ढांचागत विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। 

श्री विज ने संबंधित अधिकारियों को इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में अम्बाला छावनी के नन्हेड़ा, मिलाप नगर, रांगिया मंडी, आनंद विहार एवं आसपास के क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की समीक्षा भी की गई। 

अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में सीवरेज कार्यों के लिए शीघ्र ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी, जिससे लंबे समय से लंबित इस आवश्यकता को पूरा किया जा सके। इसके अलावा, अम्बाला छावनी में प्रस्तावित फ्रेट कॉरिडोर परियोजना तथा नगर परिषद के नए भवन के निर्माण संबंधी विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। 

श्री विज ने निर्देश दिए कि नगर परिषद भवन का निर्माण भविष्य की प्रशासनिक आवश्यकताओं, आधुनिक सुविधाओं तथा नागरिक सेवाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए किया जाए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि भवन का डिजाइन और निर्माण इसी दृष्टिकोण के अनुरूप किया जाएगा।

बैठक में श्री विज ने अम्बाला छावनी में व्यापक स्तर पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी सामरिक एवं रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है, इसलिए यहां नागरिक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाना आवश्यक है। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर परिषद के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों की स्थापना का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। इस पर अधिकारियों ने जानकारी दी कि अम्बाला छावनी में आधुनिक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित करने के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की जा चुकी है, जिसे स्वीकृति हेतु सरकार को भेजा जाएगा।

बैठक में अम्बाला छावनी के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास से संबंधित अन्य परियोजनाओं एवं योजनाओं की भी समीक्षा की गई। श्री विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाई जाए ताकि आम नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके।

बैठक में नगर परिषद अम्बाला छावनी के कार्यकारी अधिकारी श्री देवेन्द्र नरवाल सहित परिषद एवं विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Anil Vij , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD