Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार पंजाब में बेसहारा और आवारा गौधन को जल्द गौशालाओं में लाया जाएगा : कीमती भगत विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम : निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, भारत-स्लोवाकिया संबंध बने ‘कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप’ युद्ध के बजाए समझौते से मामले का हल हो यह अच्छी बात है : अनिल विज भारत-ईयू एफटीए को अंतिम रूप देने में स्लोवाकिया ने की अहम मदद : नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने ब्रातिस्लावा में की द्विपक्षीय वार्ता दिल्ली सरकार का यमुना सफाई मिशन जनता की भागीदारी से ही सफल होगा : प्रवेश वर्मा शांति नगर में नए ट्यूबवेल के कार्य का ब्रम शंकर जिम्पा ने कराया शुभारंभ चिट्टा के खिलाफ लड़ाई जन आंदोलन में हुई परिवर्तित : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चलाया स्वच्छता अभियान, कृषि कार्यों में लिया हिस्सा भारत सतत आर्थिक विकास के लिए मजबूत स्थिति में है; लेकिन लगातार प्रयास, नवाचार और सुधार जरूरी हैं : निर्मला सीतारमण हॉकी विमेंस नेशंस कप : भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मैच में अमेरिका को 3-2 से हराया छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास कभी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतम’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट केरल परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऐतिहासिक, प्रधानमंत्री के विजन को सीएम योगी ने मिशन मोड में किया पूरा : किंजरापु राममोहन नायडू फीफा वर्ल्ड कप : स्वीडन का दमदार आगाज, ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ : योगी आदित्यनाथ

 

स्लोवाकिया में नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर भारतीय प्रवासी और स्लोवाक कलाकार बोले- 'उनसे मिलकर सम्मानित महसूस किया'

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Bratislava, Slovakia
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

ब्रातिस्लावा , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 14:46 IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय के लोगों और स्लोवाक कलाकारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद लोगों ने कहा कि उनसे मिलकर उन्हें गर्व महसूस हुआ। प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय ने ग्रैंड होटल रिवर पार्क में भव्य स्वागत किया।

स्लोवाकिया की पारंपरिक रोटी और नमक भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान "मोदी-मोदी" और "भारत माता की जय" के नारे भी गूंजे। पीएम मोदी की यात्रा पर स्लोवाक संगीत एवं आध्यात्मिक समूह 'महादेवा कीर्तन प्रोजेक्ट' के संस्थापक तथा ड्रमर मारेक जिलिनेक ने कहा, "हमारे बैंड को महादेवा कीर्तन प्रोजेक्ट कहा जाता है।

मैं गायक नहीं, बल्कि ड्रमर हूं। यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है। हम स्लोवाकिया स्थित भारतीय दूतावास के आभारी हैं, जिसने हमें प्रधानमंत्री के स्वागत में प्रस्तुति देने का अवसर दिया।" भारतीय समुदाय के सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने कहा, "ब्रातिस्लावा में पीएम मोदी से मिलकर बहुत खुशी हुई। मेरी आंखें नम थीं और दिल गर्व से भरा हुआ था।

मुझे उन्हें व्यक्तिगत रूप से देखने और उनसे मिलने का अवसर मिला। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं।" एक अन्य सदस्य नितिन पटेल ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि भारत के प्रधानमंत्री से इतने करीब से मिलने और हाथ मिलाने का अवसर मिलेगा। मुझे उनका कार्य करने का तरीका बहुत पसंद आया। मैं उनके स्वभाव और समर्पण से बेहद प्रभावित हूं।"

भारतीय समुदाय के सदस्य चिराग ने कहा, "यह जानकर अच्छा लगा कि भारत के प्रधानमंत्री पहली बार यहां आए हैं। उनसे मिलकर खुशी हुई। हमें उम्मीद है कि यहां रहने वाले भारतीयों की समस्याओं के समाधान की दिशा में भी सकारात्मक कदम उठेंगे।" समुदाय के एक अन्य सदस्य सागर ने कहा, "हम बहुत खुश हैं कि पहली बार हमारे देश के प्रधानमंत्री स्लोवाकिया आए।

उन्होंने हमसे हाथ मिलाया, यह हमारे लिए यादगार पल है।" स्लोवाक समूह लुक्निका एन्सेम्बल ने प्रधानमंत्री मोदी के ब्रातिस्लावा के ग्रैंड होटल रिवर पार्क में आने पर भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम प्रस्तुत किया। समूह की एक कलाकार ने कहा, "मेरा नाम डेमोनिका है और आज हम अपनी गायक-मंडली के साथ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 'वंदे मातरम' प्रस्तुत कर रहे थे।"

एक और कलाकार ल्यूक्निका एन्सेम्बल की नीना ने कहा, "यह सच में बहुत सुंदर था, यह सच में एक ऐसा अनुभव था और मुझे लगता है कि उन्हें (पीएम मोदी को) यह पसंद आया। उन्होंने हमारे उच्चारण की सराहना की, उन्होंने कहा कि हम तैयार थे और मेरा मानना ​​है कि हमने बहुत अच्छा काम किया और हमें अनुभव बहुत पसंद आया और यह बहुत बढ़िया था, इसलिए धन्यवाद।"

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Bratislava , Slovakia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD