Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

फीफा वर्ल्ड कप : जर्मनी ने किया धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से रौंदा

Sports News, Football, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Germany, Curacao, Houston
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

ह्यूस्टन , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 14:44 IST

चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। जर्मनी ने ग्रुप ई के पहले मैच में कुराकाओ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 7-1 से जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत जर्मनी के लिए बेहद शानदार रही। सिर्फ छह मिनट के भीतर फेलिक्स नेमेचा ने फ्लोरियन विर्ट्ज के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए पहला गोल दागा।

यह टूर्नामेंट का अब तक का सबसे तेज गोल रहा। शुरुआती बढ़त मिलने के बाद जर्मनी लगातार आक्रमण करता रहा। हालांकि,साइज और आबादी दोनों में वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाला अब तक का सबसे छोटा देश कुराकाओ ने पहले हाफ में ही गोल करते हुए सभी को चौंका दिया। करीब 1.55 लाख की आबादी और मात्र 171 वर्ग मील क्षेत्रफल वाले कैरेबियाई देश कुराकाओ ने अपने प्रशंसकों को यादगार पल दिया, जब मिडफील्डर लिवानो कोमेनेंसिया ने शानदार गोल कर टीम के लिए इतिहास रच दिया।

उनका शॉट डिफ्लेक्ट होकर जर्मनी के अनुभवी गोलकीपर मैनुअल न्यूएर को चकमा देता हुआ जाल में पहुंच गया। कुराकाओ के पास बढ़त लेने का भी मौका था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सका। इसके बाद जर्मनी ने फिर से खेल पर नियंत्रण बना लिया। निको श्लोटरबेक ने कॉर्नर किक पर शानदार हेडर लगाकर जर्मनी को 2-1 की बढ़त दिला दी।

पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में जर्मनी को पेनल्टी मिली, जब रीचेडली बाजोर ने एरिया में शानदार नेमेचा पर फाउल किया। काई हैवर्ट्ज ने बिना कोई गलती किए पेनल्टी का फायदा उठाते हुए जर्मनी की लीड को 3-1 कर दिया। इस तरह पहले हाफ के अंत तक जर्मनी 3-1 से आगे रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही जर्मनी ने मुकाबला पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया।

खेल शुरू होने के सिर्फ 69 सेकंड बाद जमाल मुसियाला ने शानदार गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया। इसके बाद कुराकाओ की वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। जर्मनी ने लगातार आक्रमण जारी रखा। नैथेनियल ब्राउन ने अपने वर्ल्ड कप डेब्यू पर गोल कर जर्मनी की बढ़त को 5-1 कर दिया। 

इसके कुछ देर बाद डेनिज उन्दाव ने भी गोल दागकर स्कोर 6-1 पर पहुंचा दिया। उन्दाव ने सिर्फ गोल ही नहीं किया, बल्कि टीम के सातवें गोल में भी अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार पास पर काई हैवर्ट्ज ने मैच का अपना दूसरा गोल किया और जर्मनी की 7-1 की बड़ी जीत सुनिश्चित कर दी।

 

Tags: Sports News , Football , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Germany , Curacao , Houston

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD