Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंच तीर्थ यात्रा को केवल सिंह ढिल्लों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया नशा तस्करी के आरोपी के साथ विधायक अनमोल गगन मान की तस्वीरें गंभीर सवाल खड़े करती हैं : विनीत जोशी आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत : नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर', आखिर क्या थी वो डील? अस्वीकृति से सम्मान तक : मूर्तिकार-चित्रकार देवी प्रसाद राय चौधरी की अनकही कहानी सम्राट चौधरी ने प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास में तेजी लाने का दिया निर्देश दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर : पीयूष गोयल भारत इनोवेट्स का मंच भारत की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज : नरेंद्र मोदी जब शूटिंग देखने पहुंचीं सुरैया को निर्देशक ने देखते ही दे दिया रोल, इस तरह शुरू हुआ सुपरस्टार बनने का सफर निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता के साथ समय से पूरे हो काम : योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले ध्रुपद धमार की परंपरा खत्म हो चुकी... जब जिया फरीदुद्दीन डागर ने जताई थी चिंता कहीं आप भी तो नहीं लेते खाली पेट चाय की चुस्की? इस छोटे उपाय से मिलेगी पेट की समस्या से राहत कांग्रेस सिर्फ आलोचना कर रही, विकास धरातल पर दिख रहा है : अर्जुन राम मेघवाल योगाभ्यास के लाभ बढ़ाने के लिए प्रार्थना जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया सही तरीका एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा उलटफेर, एकतरफा मुकाबले में तुर्की को 2-0 से हराया सीएम मोहन यादव ने एमएसएमई, स्टार्टअप के लाभार्थियों के लिए सिंगल-क्लिक प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ 15 जून 2026 का पंचांग : इस दिन बन रहा अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ-अशुभ समय यमुना सफाई अभियान में शामिल हुए मंत्री प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा, कहा- यमुना को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

 

यमुना सफाई अभियान में शामिल हुए मंत्री प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा, कहा- यमुना को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

Parvesh Verma, Parvesh Sahib Singh Verma, BJP Delhi, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 14, 2026, 15:25 IST

दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष यमुना सफाई अभियान के तहत रविवार को आईटीओ घाट पर व्यापक सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोग शामिल हुए। दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी अभियान में हिस्सा लिया और स्वयं यमुना तट पर सफाई कर लोगों को जागरुक करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रवेश वर्मा ने कहा कि यमुना को साफ और स्वच्छ बनाना दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा, "यमुना की सफाई हमारी सरकार के प्रमुख एजेंडों में से एक रही है और हम इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। यमुना को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।" उन्होंने दिल्लीवासियों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यमुना को साफ रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इसमें जनता की सहभागिता भी आवश्यक है।

यदि सभी लोग यमुना नदी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए जागरुकता दिखाएं और अपना योगदान दें, तो यमुना को स्वच्छ बनाए रखने का लक्ष्य जल्द हासिल किया जा सकता है। दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित दिल्ली भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता यमुना सफाई अभियान में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के प्रयासों और जनता के सहयोग से यमुना को स्वच्छ व निर्मल बनाने का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा। प्रवेश वर्मा ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने यमुना की सफाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण नदी की स्थिति लगातार खराब होती गई। अब सरकार बदल चुकी है और नई सरकार यमुना के पुनर्जीवन के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि यमुना जरूर साफ होगी और दिल्लीवासियों को एक स्वच्छ नदी देखने को मिलेगी।" वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सरकार शुरू से ही यमुना के मुद्दे को लेकर गंभीर है और नदी की सफाई एवं संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए सरकार किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यमुना को साफ रखना केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनभागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली के सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे इस अभियान में अपना सहयोग दें और यमुना को स्वच्छ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।" सचदेवा ने कहा कि यमुना दिल्ली की जीवनरेखा है और इसे प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और जनता के संयुक्त प्रयासों से यमुना की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा और आने वाले समय में नदी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, पर्यावरण प्रेमी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने यमुना सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

वहीं, भाजपा सांसद स्वाति मालीवाल ने कालिंदी कुंज में 'मां यमुना नदी तट सफाई अभियान' में हिस्सा लिया। इस मौके पर स्वाति मालीवाल ने कहा, "आज कई सामाजिक संस्थाएं और पूरा भाजपा परिवार सफाई अभियान में शामिल होने के लिए यमुना तट पर इकट्ठा हुआ है। हम सब मिलकर काम कर रहे हैं और यह अभियान कई घंटों तक चलेगा।

हमारा मकसद यह पक्का करना है कि यमुना नदी का किनारा पूरी तरह से साफ-सुथरा हो।" भाजपा विधायक हरीश खुराना ने मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में 'मां यमुना नदी तट सफाई अभियान' में हिस्सा लिया। हरीश खुराना ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर हम 'सेवा पखवाड़ा' मना रहे हैं। इसी के तहत, दिल्ली भर के अलग-अलग ज़िलों से भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मैदान में उतरे हैं, यमुना के अलग-अलग घाटों की सफ़ाई करके 'श्रमदान' कर रहे हैं।"

 

Tags: Parvesh Verma , Parvesh Sahib Singh Verma , BJP Delhi , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD