Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंच तीर्थ यात्रा को केवल सिंह ढिल्लों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया नशा तस्करी के आरोपी के साथ विधायक अनमोल गगन मान की तस्वीरें गंभीर सवाल खड़े करती हैं : विनीत जोशी आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत : नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर', आखिर क्या थी वो डील? अस्वीकृति से सम्मान तक : मूर्तिकार-चित्रकार देवी प्रसाद राय चौधरी की अनकही कहानी सम्राट चौधरी ने प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास में तेजी लाने का दिया निर्देश दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर : पीयूष गोयल भारत इनोवेट्स का मंच भारत की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज : नरेंद्र मोदी जब शूटिंग देखने पहुंचीं सुरैया को निर्देशक ने देखते ही दे दिया रोल, इस तरह शुरू हुआ सुपरस्टार बनने का सफर निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता के साथ समय से पूरे हो काम : योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले ध्रुपद धमार की परंपरा खत्म हो चुकी... जब जिया फरीदुद्दीन डागर ने जताई थी चिंता कहीं आप भी तो नहीं लेते खाली पेट चाय की चुस्की? इस छोटे उपाय से मिलेगी पेट की समस्या से राहत कांग्रेस सिर्फ आलोचना कर रही, विकास धरातल पर दिख रहा है : अर्जुन राम मेघवाल योगाभ्यास के लाभ बढ़ाने के लिए प्रार्थना जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया सही तरीका एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा उलटफेर, एकतरफा मुकाबले में तुर्की को 2-0 से हराया सीएम मोहन यादव ने एमएसएमई, स्टार्टअप के लाभार्थियों के लिए सिंगल-क्लिक प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ 15 जून 2026 का पंचांग : इस दिन बन रहा अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ-अशुभ समय यमुना सफाई अभियान में शामिल हुए मंत्री प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा, कहा- यमुना को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

 

तेज धूप में बढ़ा सनबर्न का खतरा, एलोवेरा, खीरा और गुलाब जल से पाएं राहत

Health
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 14, 2026, 15:21 IST

आजकल तेज गर्मी और कड़ी धूप लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। दोपहर के समय सूरज की किरणें इतनी तेज होती हैं कि थोड़ी देर बाहर रहने पर भी त्वचा जलने लगती है। कई लोगों की त्वचा लाल हो जाती है और उसमें जलन होने लगती है। इसे ही सनबर्न कहा जाता है। यह समस्या तब होती है जब सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें हमारी त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाती हैं।

इस समय धूल और प्रदूषण भी त्वचा को और कमजोर कर देते हैं, जिससे शरीर पर इसका असर जल्दी दिखने लगता है। ऐसे में शरीर को ठंडक देने और त्वचा को आराम पहुंचाने वाले घरेलू उपाय काफी मददगार साबित हो सकते हैं। एलोवेरा को सनबर्न के लिए सबसे आसान और असरदार उपाय माना जाता है। एलोवेरा एक पौधा होता है, जिसमें पॉलीसैकराइड्स, विटामिन ए, सी व ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं।

इसके अंदर एक ठंडा और चिपचिपा जेल पाया जाता है, जो त्वचा को तुरंत ठंडक देता है। जब इसे जलन वाली जगह पर लगाया जाता है तो यह उस गर्म हिस्से की गर्मी को धीरे-धीरे कम करता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, खीरा भी सनबर्न में बेहद काम आता है क्योंकि इसमें लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है।

यह त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करता है। जब त्वचा धूप से जल जाती है तो उसमें नमी की कमी हो जाती है, जिससे जलन और खिंचाव महसूस होता है। अगर खीरे का रस निकालकर लगाया जाए तो यह त्वचा में नमी वापस लाने में मदद करता है। इससे त्वचा को आराम मिलता है और धीरे-धीरे लालपन भी कम होने लगता है। उधर, गुलाब जल भी एक बहुत पुराना और आसान उपाय है।

गुलाब जल गुलाब के फूलों से बनाया जाता है और इसके अर्क में एंटी-इंफ्लेमेटरी यानी सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। इसके अलावा, गुलाब जल का पीएच स्तर त्वचा के प्राकृतिक पीएच के काफी करीब होता है जिससे यह त्वचा को संतुलित रखने में मदद करता है। जब इसे त्वचा पर लगाया जाता है तो यह तुरंत ठंडक देता है और जलन भी कम करता है। यह त्वचा के नर्व एंडिंग्स को शांत करता है, जिससे दर्द का एहसास भी कम होता है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD