Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द

Health
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 14:56 IST

विश्व योग दिवस 2026 अब बस 8 दिन दूर है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इस बार के योग दिवस का मुख्य विषय ‘हेल्दी एजिंग के लिए योग’ रखा है। मंत्रालय का कहना है कि स्वस्थ मन और शरीर किसी भी उम्र में बेहतर जीवन जीने का आधार बनाते हैं। इसी क्रम में मंत्रालय ने ‘नी मूवमेंट’ योग अभ्यास के बारे में जानकारी दी है, जो घुटनों और कूल्हों को मजबूत बनाने में बेहद उपयोगी है।

उम्र बढ़ने के साथ घुटनों का दर्द, कूल्हों में अकड़न और शरीर के निचले हिस्से की कमजोरी आम समस्या बन गई है। लंबे समय तक बैठे रहने वाली जीवनशैली ने इन परेशानियों को और बढ़ा दिया है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, ‘नी मूवमेंट’ (समस्थिति) एक आसान योग व्यायाम है जो घुटनों और कूल्हे के जोड़ों को मजबूत बनाता है।

इससे संतुलन बेहतर होता है और रोजमर्रा की गतिविधियां जैसे चलना, बैठना, खड़े होना और सीढ़ियां चढ़ना आसान हो जाते हैं। नी मूवमेंट का अभ्यास जोड़ों की लचीलापन बढ़ाता है, मांसपेशियों को सक्रिय करता है और जोड़ों में प्राकृतिक चिकनाई बनाए रखता है। नियमित अभ्यास से घुटनों का दर्द कम होता है, अकड़न दूर होती है और चोट का खतरा घटता है।

यह व्यायाम खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम शारीरिक गतिविधि करते हैं या लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि घुटनों में दर्द और अस्थिरता अक्सर जोड़ों के कम उपयोग या कमजोरी के संकेत होते हैं। 'नी मूवमेंट' जैसे आसान अभ्यास इन समस्याओं का प्राकृतिक समाधान है। यह व्यायाम बिना किसी उपकरण के घर पर आसानी से किया जा सकता है।

उचित तरीके से करने पर धीरे-धीरे जोड़ों की गति बढ़ती है और शरीर मजबूत होता है। इस अभ्यास को धीरे-धीरे शुरू करें। अगर किसी को तेज दर्द हो तो योग एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। बिना किसी उपकरण के घर पर आसानी से किया जाने वाला यह व्यायाम शरीर की मुद्रा को सुधारता और संतुलन बढ़ाता है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD