Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा

Himanta Biswa Sarma, Chief Minister of Assam, BJP Assam, Guwahati, Assam
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुवाहाटी , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 13:04 IST

असम तेजी से पूर्वोत्तर भारत के एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स और कार्गो हब के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में व्यापार, परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ कार्गो क्षेत्र में प्रगति देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान गुवाहाटी स्थित लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कार्गो हैंडलिंग में साल-दर-साल 15.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि यह असम के बढ़ते आर्थिक सामर्थ्य और क्षेत्रीय व्यापार केंद्र के रूप में उसकी मजबूत होती स्थिति का संकेत है। हिमंता बिस्वा सरमा के अनुसार, वर्ष 2024-25 में गुवाहाटी एयरपोर्ट पर 29,155 मीट्रिक टन कार्गो का संचालन हुआ था, जो वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 33,555.99 मीट्रिक टन पहुंच गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्गो यातायात में यह बढ़ोतरी असम की आर्थिक गतिविधियों के विस्तार और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों से बढ़ते जुड़ाव का सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस गति को बनाए रखते हुए लॉजिस्टिक्स और कार्गो क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। 

सड़क, रेल, अंतर्देशीय जलमार्ग और हवाई संपर्क को बेहतर बनाने पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। साथ ही परिवहन ढांचे, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और निर्यात को बढ़ावा देने वाली योजनाओं में निवेश किया जा रहा है। उद्योग जगत के जानकारों का मानना है कि गुवाहाटी एयरपोर्ट पर बढ़ता कार्गो ट्रैफिक व्यापारिक विश्वास में वृद्धि, कृषि और औद्योगिक उत्पादों की बढ़ती आवाजाही तथा भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के तहत दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रवेश द्वार के रूप में असम की बढ़ती अहमियत को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेश आकर्षित करने, विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए बुनियादी ढांचे पर आधारित विकास मॉडल को आगे बढ़ा रही है। मजबूत कार्गो क्षमता असम को क्षेत्र के प्रमुख व्यापार और लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

Tags: Himanta Biswa Sarma , Chief Minister of Assam , BJP Assam , Guwahati , Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD