Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी

पानी की निकासी के लिए बनेगी साइड ड्रेन – ई.टी.ओ.

Harbhajan Singh ETO, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 12:29 IST

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के गांवों और शहरों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के निवासियों के लिए एक और खुशखबरी देते हुए एक साइड ड्रेन का निर्माण किया जाएगा, जिससे जंडियाला गुरु शहर में लंबे समय से चली आ रही पानी निकासी की समस्या का समाधान होगा।

इन शब्दों का प्रकटावा लोक निर्माण मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज जंडियाला गुरु में साइड ड्रेन की आधारशिला रखते समय किया। उन्होंने कहा कि इस ड्रेन पर लगभग 9.31 करोड़ रुपये की लागत आएगी तथा इसे 6 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंडियाला गुरु जी.टी. रोड पर बरसात के दौरान पानी जमा हो जाता था, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को काफी परेशानी होती थी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

इसके उपरांत लोक निर्माण मंत्री ने अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से जंडियाला-वैरोवाल सड़क पर बनने वाले पुल की भी आधारशिला रखी। उन्होंने बताया कि गांव गुणोवाल में 81.67 लाख रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण किया जाएगा। इसकी समय सीमा भी 6 माह निर्धारित की गई है तथा संबंधित ठेकेदार को कार्य आवंटित किया जा चुका है। 

श्री ई.टी.ओ. ने कहा कि पुल के निर्माण से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। श्री ई.टी.ओ. ने आधारशिला रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों और शहरों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि जनता को आधुनिक और सुविधाजनक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं के निर्माण के दौरान गुणवत्ता के मानकों से कोई समझौता न किया जाए तथा कार्य को निर्धारित समय के भीतर पूरा करके जनता को समर्पित किया जाए। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार विकास कार्यों की निरंतर निगरानी कर रही है ताकि सार्वजनिक धन का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 81.67 लाख रुपये की लागत वाली यह परियोजना क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही यातायात संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करेगी। 

उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से विशेष रूप से गांव गुणोवाल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। समारोह के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय निवासियों ने पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे परियोजनाएं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर सरदार अमरीक सिंह सोढ़ी, श्री सुरिंदर सोनू, मनजिंदर हैप्पी, पार्षद सरदार नरेंद्र सिंह निंदा, अवतार सिंह काला, राज कुमार मल्होत्रा, सरदार सतिंदर सिंह, अमन विरक, मनजिंदर भीड़ी, चेयरमैन गुरविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD