Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण में अपनाएंगे संतुलित नीति : सीएम सुवेंदु अधिकारी मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग को यूसीसी से अलग रखा गया : सीएम मोहन यादव सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात कांग्रेस डूबता जहाज, विपक्षी दलों का विलय भाजपा के लिए फायदेमंद : देवेंद्र फडणवीस जनता का अटूट विश्वास मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत : सम्राट चौधरी अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

 

मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग को यूसीसी से अलग रखा गया : सीएम मोहन यादव

Mohan Yadav, Dr Mohan Yadav, BJP Madhya Pradesh, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

भोपाल , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 17:57 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के प्रयास जारी हैं और इससे आदिवासी समुदाय को अलग रखा गया है । मुख्यमंत्री यादव ने यूसीसी को लेकर कहा है कि समान नागरिक संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में राज्य बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। हमारा उद्देश्य स्पष्ट है सभी नागरिकों के लिए समान कानून और एक समान व्यवस्था सुनिश्चित करना, जिससे न्याय एवं समानता के संवैधानिक सिद्धांत और अधिक सशक्त हों।

यूसीसी में आदिवासी समुदाय की क्या स्थिति रहेगी इसको लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता के दायरे से आदिवासी समुदाय को अलग रखा है। यह व्यवस्था गुजरात और उत्तराखंड में लागू मॉडल के अनुरूप है, जिसमें जनजातीय परंपराओं और विशेष अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित किया गया है। आदिवासी वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के गौरवपूर्ण आयोजन से लेकर आदिवासी समाज के सम्मान और उत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने निरंतर कार्य किया है। 

उन्होंने कहा कि पहली बार एक आदिवासी बहन को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन कर सम्मानित किया गया। आज हम आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके सर्वांगीण सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। राज्य में औद्योगिक विकास की रफ्तार तेज है और इसकी चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

धार में विकसित हो रहा पीएम मित्र पार्क इसका सशक्त उदाहरण है, जहां सभी प्लॉट आवंटित हो चुके हैं तथा औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ अधोसंरचना विकास के कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ का आयोजन किया जा रहा है इस की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा सिंहस्थ विश्व का सबसे विशाल आध्यात्मिक समागम है।

स्वाभाविक रूप से यह प्रशासन के लिए भी एक बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है, क्योंकि 8-10 लाख की आबादी वाले शहर में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन होगा। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां और प्रबंधन व्यापक स्तर पर किए जा रहे हैं।

विश्व योग दिवस की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वैदिक काल से ही योग का सनातन संस्कृति में विशेष महत्व रहा है। योग सिर्फ स्वास्थ्य का माध्यम नहीं बल्कि समग्र जीवन-दर्शन का आधार है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज यह विश्व को स्वस्थ, संतुलित एवं एकसूत्र में जोड़ने का सशक्त माध्यम बन गया है। 

 

Tags: Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav , BJP Madhya Pradesh , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD