Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

ऑस्ट्रेलियन ओपन : पीवी सिंधु और तन्वी शर्मा ने बनाई विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह

PV Sindhu, Sports News, Badminton, Australian Badminton Open, Australian Badminton Open 2026, Sydney
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

सिडनी , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 18:35 IST

ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन 2026 के विमेंस सिंगल्स इवेंट में गुरुवार को पीवी सिंधु और तन्वी शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा, जिन्होंने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वर्ल्ड नंबर 10 पीवी सिंधु ने हमवतन और वर्ल्ड नंबर 39 खिलाड़ी इशरानी बरुआ को 22-20, 21-12 से हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने पहले गेम में इशरानी से मिली कड़ी चुनौती का सामना किया और फिर दूसरे गेम में दबदबा बनाते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

यह मैच 42 मिनट तक चला। 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चेन सु-यू से मुकाबला करेंगी। वहीं, एक अन्य ऑल-इंडियन मुकाबले में 17 वर्षीय तन्वी शर्मा ने अपनी सीनियर हमवतन मालविका बंसोड़ के खिलाफ 21-13, 21-15 से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ तन्वी ने साल के अपने दूसरे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

क्वार्टर फाइनल में उनका सामना जापान की तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन और टॉप सीड अकाने यामागुची से होगा। एक अन्य मुकाबले में, तान्या हेमंत को थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त और वर्ल्ड नंबर-8 खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग के हाथों 12-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ उनका सफर समाप्त हो गया है।

हालांकि, मेंस डबल्स में, एमआर अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुणन की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के माइकल ओवेन और डायलन सोएडजासा की जोड़ी के खिलाफ 21-17, 21-7 से आसान जीत दर्ज करते हुए अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। मेंस डबल्स इवेंट में अर्जुन और हरिहरन ही एकमात्र भारतीय बचे हैं, क्योंकि अच्युतादित्य राव डोड्डावरपु और अर्जुन रेड्डी पोचाना शुरुआती दौर में स्थानीय जोड़ी कांकी इगावा और ओई ये हर्न से 15-21, 15-21 से हारकर बाहर हो गए थे।

भारत की टॉप-रैंक वाली डबल्स जोड़ी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट में शामिल नहीं हो पाईं, क्योंकि सात्विक को पिछले हफ्ते इंडोनेशिया में कंधे में चोट लग गई थी। इस टूर्नामेंट में भारत की मिक्स्ड डबल्स चुनौती समाप्त हो गई है। ध्रुव रावत और मनीषा कीर की जोड़ी को जापान के अकीरा कोगा और नात्सुो सैतो के हाथों 19-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

 

Tags: PV Sindhu , Sports News , Badminton , Australian Badminton Open , Australian Badminton Open 2026 , Sydney

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD