Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें डील को लेकर सस्पेंस! डोनाल्ड ट्रंप बोले, 'अभी कई बातें तय होना बाकी, नहीं माना ईरान तो बरसेंगे बम' बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे 18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

भाजपा को जमीनी स्तर पर मिला प्रचंड जनादेश, कांग्रेस के नेताओं के पैरों तले जमीन नहीं : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज अपने अपने क्षेत्र में हुए धराशाई, देवतुल्य जनता का आभार

Jai Ram Thakur, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शिमला , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 18:03 IST

शिमला स्थित अपनी आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हालिया जनादेश में जनता का संदेश पूरी तरह स्पष्ट है। प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त किया है और कांग्रेस को जनता के इस निर्णय का सम्मान करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनादेश का संदेश समझते हुए लोकतंत्र की मर्यादाओं के भीतर कार्य करना चाहिए।  लेकिन मुख्यमंत्री अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और जनादेश को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। नव निर्वाचित भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों  के घरों की पैमाइश करवाई जा रही है। 

उन पर दबाव बनाने तथा उन्हें धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लोकतंत्र का सम्मान करे और जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को डराने-धमकाने की राजनीति बंद करे। उन्होंने प्रदेश भर में भाजपा को मिला व्यापक जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता विकास, सुशासन और जनसेवा की राजनीति के साथ खड़ी है। 

उन्होंने जमीनी स्तर पर मिले स्नेह, सहयोग और विश्वास के लिए प्रदेश की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं और मुख्यमंत्री के बीच चल रही खींचतान ने सरकार की वास्तविकता को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। 

प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को जमीनी जनादेश मिल चुका है और कांग्रेस नेताओं के पैरों तले से जमीन खिसक चुकी है। यही कारण है कि कांग्रेस नेतृत्व जनता के फैसले को स्वीकार करने के बजाय राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में लगा हुआ है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष सार्वजनिक रूप से अटैचियां इकट्ठा करने और उन्हें इधर-उधर बांटने जैसे गंभीर आरोप लगाता है, तो ऐसे आरोपों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। कांग्रेस को प्रदेश की जनता के सामने इन आरोपों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। मुख्यमंत्री को उन अटैचियों  की हकीकत बतानी चाहिए। 

क्योंकि यह सरकार अपने पहले दिन से ही भ्रष्टाचार में लिप्त रही है। हर जगह से लोगों को डरा धमका कर उगाही करने की खबरें आए दिन सामने आती रही हैं। इंडस्ट्रियल एरिया में तो सत्ता संरक्षित लोगों ने हद बार कर दी है। विमल नेगी की दु:खद मृत्यु के मामले में सीबीआई की चार्जशीट में भ्रष्टाचार स्पष्ट रूप से उजागर है। 

इसलिए मुख्यमंत्री का कोई भी बयान सरकार के भ्रष्टाचार पर पर्दा नहीं डाल सकता। कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड चमियाणा से नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने आज नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार भेंट की। 

भाजपा समर्थित खुश विक्रम सेन ने चमियाणा वार्ड से ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर क्षेत्र की जनता के विश्वास और समर्थन को नई दिशा दी है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान, कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा चमियाणा वार्ड के अंतर्गत आने वाले भाजपा समर्थित प्रधान, उपप्रधान, ब्लॉक समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

नेता प्रतिपक्ष ने सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

ओमान की खाड़ी में लापता हमीरपुर के आदित्य शर्मा के पिता जी  से जयराम ठाकुर ने की बात, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी हमले के दौरान लापता हुए हमीरपुर के युवा आदित्य शर्मा के पिता से दूरभाष पर बातचीत कर गहरी संवेदना एवं चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस कठिन समय में परिवार को धैर्य बनाए रखने का आग्रह करते हुए आश्वस्त किया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है तथा हर संभव सहायता और आवश्यक समन्वय के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश का हर नागरिक इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और आदित्य शर्मा की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा है। उन्होंने परिजनों को हर प्रकार से सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

 

Tags: Jai Ram Thakur , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD