Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 ईसीजीएनएसएस जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केवल सिंह ढिल्लों द्वारा धन्यवाद अरदास आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा पर चंडीगढ़ भाजपा ने किए हवन, आरती एवं अरदास के आयोजन ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : पीवी सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल जवाहरलाल नेहरू का बतौर प्रधानमंत्री 12 साल कार्यकाल “अंधेरी रात”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज”: अनिल विज पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा पर चंडीगढ़ भाजपा ने किए हवन, आरती एवं अरदास के आयोजन

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 17:29 IST

देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून 2026 को लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त किया। इस विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह एवं राष्ट्रहित की भावना के साथ विभिन्न धार्मिक स्थलों पर हवन, पूजा-अर्चना, पाठ एवं अरदास कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के उनके निरंतर संकल्प की सफलता के लिए चंडीगढ़ के सभी छह जिलों में मंदिरों में हवन एवं आरती तथा गुरुद्वारों में पाठ एवं अरदास का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, सुशासन और जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा,  प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी, जिला अध्यक्ष सोनू सरपंच तथा जिला के सभी पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा पातशाही दसवीं, सेक्टर-8 में आयोजित सुखमणि साहिब के पाठ में नतमस्तक होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की तथा देश के सर्वांगीण विकास के लिए अरदास की। जिला अध्यक्ष रेखा सूद के नेतृत्व में सेक्टर-39 डी स्थित शिव मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, मंडल अध्यक्ष अमित नागर, एरिया काउंसलर गुरबख्श कौर सहित जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारियों ने हवन एवं पूजा-अर्चना में भाग लिया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की। वहीं गुरुद्वारा संतसर साहिब, सेक्टर-38 वेस्ट में भी पाठ एवं अरदास का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।

जिला अध्यक्ष रविंद्र मलिक एवं उनके जिला तथा मंडल के सभी पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा रामदरबार फेज-2 में विशेष अरदास का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में मनीमाजरा स्थित सुभाष नगर शिव मंदिर में हवन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। 

इसके उपरांत गुरुद्वारा सिंह सभा, मदीवाला टाउन में अरदास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई। रानी लक्ष्मीबाई जिला के अध्यक्ष अनूप गुप्ता के नेतृत्व में बापूधाम कॉलोनी स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की।

वहीं भारत रत्न अटल जिला के अध्यक्ष खुशविंदर सिंह के नेतृत्व में सेक्टर-34 सी स्थित राधा माधव मंदिर में हवन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में उनके निरंतर नेतृत्व के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प को शीघ्र साकार करेगा और जनकल्याण की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD