Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नायब सिंह सैनी 25 मई को पंजाब यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हॉल में “चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026” का करेंगे भव्य उद्घाटन

2000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 15:37 IST

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने 25 मई 2026 से आयोजित होने जा रहे “चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026” के लिए हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर औपचारिक रूप से निमंत्रण पत्र भेंट किया तथा आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की।

इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ के कन्वीनर प्रभजीत लाम्बा, प्रदेश महामंत्री संजीव राणा, शक्ति प्रकाश देवशाली, मीनाक्षी ठाकुर एवं सरगुन अरोड़ा उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने बताया कि “चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026” का आयोजन विशेष रूप से अंडर-19 आयु वर्ग के उभरते खिलाड़ियों के लिए किया जा रहा है, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच मिल सके। 

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर उन्हें खेल एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने का एक अभियान है। उन्होंने बताया कि इस भव्य खेल महोत्सव में फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, रग्बी, नेटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो, कराटे, टेबल टेनिस तथा ट्रैक एंड फील्ड की विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं ऊंची कूद सहित कुल 11 खेलों का आयोजन किया जाएगा।

इन प्रतियोगिताओं में 2000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह खेल महोत्सव 25 मई से 1 जून 2026 तक पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा, जबकि उद्घाटन समारोह 25 मई को शाम 5:00 बजे विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में संपन्न होगा।

जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा खेल प्रकोष्ठ का उद्देश्य आने वाले समय में ऐसे होनहार खिलाड़ियों को तैयार करना है, जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ का नाम रोशन करें तथा भविष्य में ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश को गौरवान्वित करें।

उन्होंने कहा कि “चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026” युवाओं के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध होगा।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD