Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 ईसीजीएनएसएस जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केवल सिंह ढिल्लों द्वारा धन्यवाद अरदास आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा पर चंडीगढ़ भाजपा ने किए हवन, आरती एवं अरदास के आयोजन ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : पीवी सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल जवाहरलाल नेहरू का बतौर प्रधानमंत्री 12 साल कार्यकाल “अंधेरी रात”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज”: अनिल विज पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी

 

ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : पीवी सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं

PV Sindhu, Sports News, Badminton, Australian Badminton Open, Australian Badminton Open 2026, Sydney
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

सिडनी , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 17:20 IST

ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन 2026 में बुधवार को स्टार शटलर पीवी सिंधु और युवा सनसनी तन्वी शर्मा ने दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु ने ओलंपिक बुलेवार्ड वेन्यू पर पेरू की इनेस कैस्टिलो को सीधे गेम में 21-13, 21-11 से हराया। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट ने शुरू से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और आधे घंटे से कुछ ज्यादा समय में मुकाबला खत्म कर दिया।

प्री-क्वार्टर फाइनल में सिंधु का मुकाबला हमवतन इशरानी बरुआ से होगा। वर्ल्ड नंबर 39 इशरानी ने चीन की हान कियानक्सी के खिलाफ 22-20, 10-21, 21-14 से जीत दर्ज करने के साथ अगले दौर में जगह बनाई है। 17 वर्षीय तन्वी शर्मा ने वर्ल्ड नंबर-11 चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियन को 21-12, 22-20 से शिकस्त दी। अगले राउंड में उनका सामना मालविका बंसोड़ से होगा, जिन्होंने थाईलैंड की टोनरुग साएहेंग को 15-21, 21-7, 21-13 से मात दी है।

वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप की मौजूदा सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी के लिए यह जीत उत्साह बढ़ाने वाली है, क्योंकि इस सीजन में बीडब्ल्यूएफ सर्किट पर उनका सफर काफी मुश्किल भरा रहा है। पिछले एक साल में रैंकिंग में तेजी से ऊपर आने के बावजूद, यह युवा भारतीय खिलाड़ी 2026 में अपने पिछले 8 में से केवल 2 टूर्नामेंट्स में ही पहले राउंड से आगे बढ़ पाई थी।

जहां एक तरफ विमेंस सिंगल्स में भारतीय खिलाड़ियों का अभियान जोर पकड़ रहा था, वहीं पुरुषों की चुनौती जल्द खत्म हो गई। किरण जॉर्ज को मलेशिया के जस्टिन होह ने कड़े मुकाबले में तीन गेम में हराया, जबकि क्वालीफायर सनीथ दयानंद चीन के हू झे-आन से हार गए। दिन की सबसे करीबी हार थारुन मन्नेपल्ली को मिली।

चीनी ताइपे के वर्ल्ड नंबर-10 खिलाड़ी लिन चुन-यी के खिलाफ, भारतीय खिलाड़ी ने 1 घंटे 20 मिनट तक संघर्ष किया, लेकिन पहले दौर के रोमांचक मुकाबले में 18-21, 21-13, 23-25 ​​से हार गए। विमेंस सिंगल्स ड्रॉ में भारत की मौजूदगी और बढ़ी, जब तान्या हेमंत ने यूएसए की इशिका जायसवाल को 21-17, 21-18 से हराया। हालांकि, मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से 19-21, 21-19, 20-22 से हारने के बाद आकर्षी कश्यप का सफर खत्म हो गया।

 

Tags: PV Sindhu , Sports News , Badminton , Australian Badminton Open , Australian Badminton Open 2026 , Sydney

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD