Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 ईसीजीएनएसएस जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केवल सिंह ढिल्लों द्वारा धन्यवाद अरदास आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा पर चंडीगढ़ भाजपा ने किए हवन, आरती एवं अरदास के आयोजन ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : पीवी सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल जवाहरलाल नेहरू का बतौर प्रधानमंत्री 12 साल कार्यकाल “अंधेरी रात”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज”: अनिल विज पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी

 

नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल

चंडीगढ़ में छबील और लंगर के माध्यम से मनाया गौरव दिवस

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 17:18 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की सेवा के 12 ऐतिहासिक एवं गौरवशाली वर्ष पूर्ण करने तथा लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा प्रदेश कार्यालय कमलम, सेक्टर-33 में शीतल मीठे जल की छबील एवं लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा आर.एस. पुरा (जम्मू) के विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह रैना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने राहगीरों, आम नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को शीतल मीठा जल और लंगर वितरित किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों एवं नागरिकों ने छबील और लंगर ग्रहण किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की जनसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। 

आज भारत विश्व में एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक नेतृत्व वाले राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की एक प्रेरणादायक यात्रा है। 

इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा और जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, इंदिरा सिंह, देवेंद्र बबला, भारत कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, प्रकोष्ठों के सह-संयोजक रमेश सहोड एवं दीदार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनम वर्मा, जिला अध्यक्ष रेखा सूद, जिला अध्यक्ष रविंद्र मलिक, मंडल अध्यक्ष ऋचा वर्मा सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं विकसित भारत के संकल्प की सफलता की कामना के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD