Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 ईसीजीएनएसएस जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केवल सिंह ढिल्लों द्वारा धन्यवाद अरदास आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा पर चंडीगढ़ भाजपा ने किए हवन, आरती एवं अरदास के आयोजन ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : पीवी सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल जवाहरलाल नेहरू का बतौर प्रधानमंत्री 12 साल कार्यकाल “अंधेरी रात”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज”: अनिल विज पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी

 

भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी

Health
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 15:41 IST

देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। तपती धूप, उमस भरी हवाएं और तेज गर्मी से जनजीवन पूरी तरह बेहाल है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट लोगों से शरीर को हाइड्रेटेड रखने की सलाह के साथ कुछ खास नेचुरल पेय पदार्थों के सेवन का सुझाव देते हैं। गर्मी का यह मौसम चुनौती भरा है, लेकिन इन सरल और सस्ते घरेलू उपायों को अपनाकर हम स्वस्थ और सक्रिय रह सकते हैं।

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, गर्मियों में प्राकृतिक और घरेलू पेय पदार्थ न सिर्फ प्यास बुझाते हैं बल्कि शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखते हुए स्वास्थ्य की रक्षा भी करते हैं। इस मौसम में सबसे लोकप्रिय और प्रभावी पेय में आम पन्ना शामिल है। कच्चे आम से बनने वाला यह पारंपरिक ड्रिंक उमस भरी गर्मी की सुबह में प्यास बुझाने का बेहतरीन विकल्प है।

इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और गर्मी से होने वाली थकान को दूर करते हैं। इसी तरह सिट्रस जूस यानी नींबू, संतरा, मौसमी आदि से बने जूस या शरबत भी गर्मी के मौसम में बेहद फायदेमंद है। विटामिन सी से भरपूर यह जूस शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करता है, इम्युनिटी बढ़ाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।

तरबूज का ड्रिंक इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहा है। तरबूज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें उच्च मात्रा में पानी के साथ-साथ विटामिन ए, सी और पोटेशियम होता है जो शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालता है और पूरे दिन हाइड्रेटेड रखता है। गर्मी में थकान महसूस होने पर तरबूज का ताजा जूस पीना बहुत राहत देता है। छाछ को गर्मियों का सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा माना जाता है।

यह न सिर्फ शरीर की आंतरिक गर्मी कम करती है बल्कि अपच, पेट फूलने और गर्मी से होने वाली अन्य समस्याओं से भी राहत दिलाती है। छाछ में नमक, जीरा और पुदीना मिलाकर पीने से स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी दोगुना हो जाता है। नारियल पानी को प्रकृति का सबसे अच्छा इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक कहा जाता है। यह स्वादिष्ट, ताजगी भरा और पूरी तरह प्राकृतिक होता है।

गर्मी में पसीने के साथ निकले खनिजों को तेजी से पूरा करता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इन प्राकृतिक पेयों को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करने से गर्मी से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों जैसे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और थकान से बचा जा सकता है। साथ ही भरपूर पानी पीना, हल्का और पौष्टिक भोजन करना तथा दोपहर में धूप से बचना भी जरूरी है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD