Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 ईसीजीएनएसएस जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केवल सिंह ढिल्लों द्वारा धन्यवाद अरदास आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा पर चंडीगढ़ भाजपा ने किए हवन, आरती एवं अरदास के आयोजन ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : पीवी सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल जवाहरलाल नेहरू का बतौर प्रधानमंत्री 12 साल कार्यकाल “अंधेरी रात”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज”: अनिल विज पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी

 

खरबूजे के बीज : छोटे दानों में छिपा बड़ा खजाना, सेहत के लिए कई फायदे

Health
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 15:37 IST

गर्मी के मौसम में हर किसी को खरबूजा काफी पसंद है, लेकिन जिन बीजों को लोग खराब मानकर फेंक देते है, वही बीज बाजार में पैकिंग के साथ महंगे दामों पर बिक रहे हैं। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार खरबूजे के बीज कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का स्रोत हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। खरबूजे के बीजों में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, स्वस्थ वसा, फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

हालांकि इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। वैज्ञानिक रिसर्च के मुताबिक, खरबूजे के बीज दिल की सेहत के लिए लाभकारी साबित होते हैं। इनमें मौजूद मैग्नीशियम रक्तचाप को संतुलित रखता है। इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इनमें मौजूद फाइबर भोजन को धीरे-धीरे पचाने में मदद करता है और आंतों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है।

पर्याप्त फाइबर लेने वाले लोगों में कब्ज, पेट फूलने और अपच जैसी समस्याएं कम देखी जाती हैं। फाइबर आंतों में मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीवों के लिए भी उपयोगी माना जाता है, जिससे संपूर्ण पाचन तंत्र स्वस्थ बना रह सकता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में भी खरबूजे के बीज सहायक माने जाते हैं। इनमें पाया जाने वाला जिंक प्रतिरक्षा तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि जिंक शरीर की रक्षा करने वाली कोशिकाओं के निर्माण और उनके बेहतर कामकाज में सहायता करता है। इसके साथ ही इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को हानिकारक फ्री-रेडिकल्स से बचाने का काम करते हैं, जिससे कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने का खतरा कम हो सकता है। त्वचा की सेहत के लिए भी खरबूजे के बीजों को लाभदायक माना जाता है।

इनमें मौजूद स्वस्थ वसा और एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को भीतर से पोषण देने में मदद करते हैं। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि ऐसे पोषक तत्व त्वचा की नमी बनाए रखने, समय से पहले आने वाली झुर्रियों को कम करने और त्वचा को ज्यादा स्वस्थ दिखाने में सहायक होते हैं। यही वजह है कि कई लोग इन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल करने लगे हैं।

वजन नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी ये बीज उपयोगी हैं। इनमें प्रोटीन और फाइबर दोनों अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों पोषक तत्व पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करते हैं। जब बार-बार भूख नहीं लगती तो अनावश्यक खाने की आदत कम होती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में सहायता मिलती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि खरबूजे के बीजों को घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। फल से निकाले गए बीजों को अच्छी तरह साफ कर लें ताकि उन पर लगा गूदा हट जाए। इसके बाद उन्हें धूप में पूरी तरह सुखा लें। सूखने के बाद हल्की आंच पर भूनकर खाया जा सकता है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD