Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें डिप्टी कमिश्नर ने डेंगू एवं मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम तथा जागरूकता अभियान तेज करने के दिए निर्देश समान अंक, समान रैंक : मान सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में टाई-ब्रेकर के रूप में जन्मतिथि के उपयोग की वर्षों पुरानी परंपरा समाप्त की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सम्मानित किए 600 मेधावी छात्र छात्राएं भारत के नए एफटीए नेटवर्क से पंजाब-हरियाणा के किसानों, एफपीओ और उद्योगों को मिलेंगे बड़े निर्यात अवसर : वाणिज्य मंत्रालय जेपी नड्डा ने " पीएमएसएमए के 10 वर्ष - देखभाल का एक दशक" के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी समारोहों का शुभारंभ किया शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत ग्राम योजना की समीक्षा की धर्मेंद्र प्रधान ने 21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की उत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाएंगे तभी इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा : अखिलेश यादव डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : योगी आदित्यनाथ सुरिंदर कुमार चौधरी ने की मोहर्रम की तैयारियों की समीक्षा मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो समेत 13,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी अमित शाह ने नई दिल्ली में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (विनिमय) का उद्घाटन किया ग्रामीण विकास को बढ़ावा : केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी किए 95,692 करोड़ रुपए, 1 जुलाई से नई व्यवस्था लागू मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सिंचाई के लिए नर्मदा नहर का पानी शीघ्र छोड़ने का आदेश दिया सीएम विजय ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘सिंगप्पेन टास्क फोर्स’ की शुरुआत की ओ-जोन में बसी कॉलोनियों को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक प्रो. असीम कुमार घोष ने सीपीए नॉर्थ ज़ोन सम्मेलन में 'विकसित भारत' के चार स्तंभों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का किया आह्वान सदनों में व्यवधान लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती, जनविश्वास बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी : ओम बिरला राष्ट्रीय चुनौतियों पर विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने का प्रभावी मंच है सीपीए सम्मेलन : हरिवंश समाज, शासन और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद शक्ति का बेहतर स्रोत : हरिवंश नायब सिंह सैनी से मिले ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क

 

ओ-जोन में बसी कॉलोनियों को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 13:16 IST

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक ओ-जोन क्षेत्र में बसी कॉलोनियों को लेकर बुलाई गई थी। बैठक में जानकारी दी गई कि इन कॉलोनियों में पुराने निर्माण पर विध्वंस की कार्रवाई नहीं होगी। इस आशय की स्वीकृति हाई कोर्ट ने डीडीए को भी दी है।

बैठक में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, यमुनापार विकास क्षेत्र बोर्ड के अध्यक्ष व विधायक अरविंदर सिंह लवली सहित दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव राजीव वर्मा, दिल्ली नगर निगम आयुक्त संजीव खैरवार, डीडीए व संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि ओ-जोन क्षेत्र में करीब 91 अनधिकृत कॉलोनियां और एक दर्जन पुराने गांव हैं।

इन कॉलोनियों में लगभग 15 लाख लोग निवास करते हैं। यह भी बताया गया कि शासन द्वारा वहां लगाए गए बोर्ड के कारण लोग सशंकित हैं, जबकि उन्होंने (जनप्रतिनिधियों ने) हाई कोर्ट के आदेशों व सरकारी रिकॉर्ड के अध्ययन से यह पाया है कि इन कॉलोनियों के पुराने निर्माण पर किसी प्रकार का खतरा नहीं है। जो आदेश है, वह नए या चल रहे निर्माण को ध्वस्त करने को लेकर है।

जनप्रतिनिधियों ने ओ-जोन क्षेत्र में बसी कॉलोनियों में शासन द्वारा लगाए गए नोटिस बोर्ड का भी मुद्दा उठाया और कहा कि बोर्ड के संदेश में लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है। उनका यह भी कहना था कि इन कॉलोनियों में ऐसे तत्व सक्रिय हैं जो लोगों को डरा रहे हैं, लेकिन इसकी आड़ में अपने अवैध निर्माण भी करवा रहे हैं। उनकी यह भी मांग थी कि यमुना के फ्लड प्लेन को अवैध निर्माण से बचाने के लिए ठोस उपाय किए जाएं।

जनप्रतिनिधियों का यह भी मानना था कि ओ-जोन में नए निर्माण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाए जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मसले पर डीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने बन चुके निर्माण पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन माननीय कोर्ट ने चल रहे निर्माण पर सवाल खड़े किए हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोर्ट ने इस आशय का जवाब डीडीए को दिया है तो उसे उसी के अनुरूप अनुपालन करना चाहिए। वह इस मसले पर जनप्रतिनिधियों के साथ शीघ्र ही केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करेंगी। उन्होंने डीडीए अधिकारियों से कहा कि वे हाई कोर्ट की अनुशंसा लेकर ओ-जोन क्षेत्र में लगाए गए बोर्ड की भाषा भी बदलें ताकि वहां बसी कॉलोनियों में किसी प्रकार की घबराहट व्याप्त न हो।

 

Tags: Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD