Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने " पीएमएसएमए के 10 वर्ष - देखभाल का एक दशक" के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी समारोहों का शुभारंभ किया शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत ग्राम योजना की समीक्षा की धर्मेंद्र प्रधान ने 21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की उत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाएंगे तभी इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा : अखिलेश यादव डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : योगी आदित्यनाथ सुरिंदर कुमार चौधरी ने की मोहर्रम की तैयारियों की समीक्षा मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो समेत 13,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी अमित शाह ने नई दिल्ली में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (विनिमय) का उद्घाटन किया ग्रामीण विकास को बढ़ावा : केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी किए 95,692 करोड़ रुपए, 1 जुलाई से नई व्यवस्था लागू मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सिंचाई के लिए नर्मदा नहर का पानी शीघ्र छोड़ने का आदेश दिया सीएम विजय ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘सिंगप्पेन टास्क फोर्स’ की शुरुआत की ओ-जोन में बसी कॉलोनियों को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक प्रो. असीम कुमार घोष ने सीपीए नॉर्थ ज़ोन सम्मेलन में 'विकसित भारत' के चार स्तंभों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का किया आह्वान सदनों में व्यवधान लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती, जनविश्वास बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी : ओम बिरला राष्ट्रीय चुनौतियों पर विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने का प्रभावी मंच है सीपीए सम्मेलन : हरिवंश समाज, शासन और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद शक्ति का बेहतर स्रोत : हरिवंश नायब सिंह सैनी से मिले ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में विभिन्न योजनाओं के तहत 2,697 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की हरियाणा में बड़े पैमाने पर खाद्य परीक्षण अवसंरचना का विस्तार सीवेज शोधन, अपशिष्ट प्रबंधन तथा प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी परियोजनाएं दिसंबर 2027 तक पूरी करने के निर्देश योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा और शरीर को जोड़ने वाला आध्यात्मिक माध्यम : श्याम सिंह राणा

 

योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा और शरीर को जोड़ने वाला आध्यात्मिक माध्यम : श्याम सिंह राणा

व्यक्ति को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देता है योग

Shyam Singh Rana, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जींद , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 11:39 IST

हरियाणा के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि शरीर मन और आत्मा को जोड़ने का एक माध्यम है। योग शब्द का वास्तविक अर्थ ही जोड़ना है। योग के नियमित अभ्यास से शरीर में उर्जा का संचार होता है, मन शांत रहता है तथा एकाग्रता बढती है।

कृषि मंत्री आज जींद में सीआरएसयू के महर्षि योग पतंजलि सभागार में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि अपना संबोधन दे रहे थे। श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मनुष्य को प्रत्येक कार्य करने से पहले अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए। 

जब व्यक्ति अपनी आत्मा के अनुरूप कार्य करता है तो वह सही मार्ग पर चलता है। ज्ञान बाहर से प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन उसे जीवन में उतारने और आत्मसात करने का कार्य भीतर से होता है। उन्होंने कहा कि हमारे संत, ऋषि-मुनियों और महापुरुषों ने सदैव मानवता को आत्मज्ञान, सत्य और धर्म का मार्ग दिखाया है। 

उनके द्वारा दिए गए उपदेश और जीवन मूल्य आज भी समाज को सही दिशा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने अपने तप, त्याग और साधना के माध्यम से यह संदेश दिया कि आत्मज्ञान ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य है। महापुरुषों की शिक्षाएं हमें प्रेम, करुणा, सहिष्णुता और सेवा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। 

उनके आदर्शों पर चलकर व्यक्ति न केवल अपने जीवन को सफल बना सकता है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कृषि मंत्री ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को योग का संदेश दिया है और यही हमारी महान सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। 

आज विश्वभर में योग की महत्ता को स्वीकार किया जा चुका है। योग के माध्यम से व्यक्ति आत्मिक शांति प्राप्त करता है तथा उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाव संभव होता है। 

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से पूरी दुनिया योग की शक्ति को स्वीकार कर रही है। भारत के प्रधानमंत्री द्वारा भी योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप योग एक वैश्विक आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ, जागरूक, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनेगा। 

योग व्यक्ति को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देता है। जब व्यक्ति मजबूत होगा, तभी समाज और राष्ट्र भी मजबूत बनेंगे। उन्होंने कहा कि यदि भारत के 140 करोड़ नागरिक स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लें तो विकसित भारत का सपना निश्चित रूप से साकार होगा। इस दिशा में योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

 

Tags: Shyam Singh Rana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD