Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

हरियाणा में बड़े पैमाने पर खाद्य परीक्षण अवसंरचना का विस्तार

हिसार, जींद, नारनौल, सिरसा और यमुनानगर में स्थापित होंगी समेकित खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं

Anurag Rastogi, Chief Secretary Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 11:42 IST

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर खाद्य परीक्षण अवसंरचना का विस्तार किया जा रहा है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के सहयोग से हिसार, जींद, नारनौल, सिरसा और यमुनानगर में समेकित खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं (सीआईएफटीएल) स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा, मौजूदा प्रयोगशाला ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में करनाल स्थित जिला खाद्य प्रयोगशाला में अतिरिक्त सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, शत-प्रतिशत फंडिंग मॉडल के तहत गुरुग्राम, फरीदाबाद और रोहतक में प्रयोगशालाएं स्थापित करने का प्रस्ताव राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड को भेजा गया है। 

स्वस्थ भविष्य के लिए स्थापित की जा रही ये आधुनिक प्रयोगशालाएं मिलावट की पहचान करने, गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करने तथा लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति (एसएलएसी) की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए वैज्ञानिक आधारभूत ढांचे, आधुनिक प्रवर्तन तंत्र और नागरिक-प्रथम शासन व्यवस्था के माध्यम से खाद्य सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने संबंधी विस्तृत रोडमैप की समीक्षा की। 

इन पहलों से राज्य में खाद्य गुणवत्ता निगरानी, नियामकीय अनुपालन और उपभोक्ता संरक्षण को मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा हरियाणा को खाद्य सुरक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करने तथा हर नागरिक को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मुहैया कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। 

इन पहलों में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आधुनिक खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं के नेटवर्क का विस्तार करना, अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भर्ती के माध्यम से प्रवर्तन व्यवस्था को मजबूत बनाना और जिला स्तर पर समर्पित आधारभूत ढांचा विकसित करना शामिल है। साथ ही, विभागों के बीच समन्वय बढ़ाया जा रहा है तथा नई परीक्षण सुविधाओं में निवेश किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जमीनी स्तर पर प्रभावी प्रवर्तन की आवश्यकता को देखते हुए सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सेवा नियम अधिसूचित कर दिए हैं तथा रिक्त पदों को भरने की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के 12 अतिरिक्त पद सृजित करने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। वहीं प्रतिनियुक्ति पर चयनित 8 अधिकारियों के विभाग में शामिल होने से निगरानी एवं प्रवर्तन गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

विभाग द्वारा बढ़ते कार्यक्षेत्र को देखते हुए जिला इकाइयों के लिए समर्पित कार्यालय भवन उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, क्योंकि वर्तमान में अनेक इकाइयां सिविल अस्पतालों में सीमित स्थान से संचालित हो रही हैं। निरीक्षण, छापेमारी और खाद्य नमूनों के परिवहन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त वाहनों और अन्य लॉजिस्टिक सहायता का भी प्रस्ताव है।

राज्य की प्रवर्तन कार्रवाई के भी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वर्ष 2025-26 के दौरान विभाग ने 2,211 खाद्य नमूने एकत्रित किए, जिनमें से 805 मामलों में मानकों का उल्लंघन पाया गया। इन मामलों में 111 दोषसिद्धियां हुईं और कुल 2.35 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। दोषसिद्धियों और जुर्मानों में हुई वृद्धि खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुपालन, जवाबदेही और उपभोक्ता संरक्षण के प्रति हरियाणा सरकार की बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पुलिस तथा आबकारी एवं कराधान विभागों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर भी खास जोर दिया गया। बैठक मे बताया गया कि राज्य के सभी जिलों में जिला स्तरीय सलाहकार समितियां कार्यरत हैं, जिससे जमीनी स्तर पर निगरानी, हितधारकों की भागीदारी और खाद्य सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर स्थानीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो रही है।

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री शेखर विद्यार्थी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त डॉ. मनोज कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD