Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर बिरला मंदिर में विशेष पूजा, जे.पी. नड्डा बोले-स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला ऐतिहासिक दिन हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे विकास की राजनीति के कारण एनडीए और भाजपा की तरफ आ रहे हैं विपक्षी नेता : हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराने की साजिश कांग्रेस नेताओं ने रची : मोहन यादव पीएम मोदी की राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूरे पर देशभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, नेताओं ने की दीर्घायु की कामना भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत बिहार के 94 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में भेजी गई राशि, अब हर महीने की 10 तारीख को मिलेगा भुगतान झारखंड के पाकुड़ में बारातियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, कई घायल भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पांड्या सिलेंडर पर प्रतिदिन सिर्फ 30 पैसे का पड़ा असर, विपक्ष फैला रहा है भ्रम : हरदीप सिंह पुरी 'सदियों में मिलते हैं ऐसे नेता', किरेन रिजिजू ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कहा- 'उनका जीवन एक मिसाल' 11 जून 2026 का पंचांग : परमा एकादशी पर बन रहा खास संयोग, सर्वार्थसिद्धि योग में होगा व्रत खरबूजे के बीज : छोटे दानों में छिपा बड़ा खजाना, सेहत के लिए कई फायदे जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, भस्म आरती में श्रद्धालुओं का जनसैलाब एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, साहिबजादा फरहान को सौंपी गई कप्तानी

 

हैदराबाद मेट्रो विस्तार को लेकर केंद्र पर बरसे ए. रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी पर लगाए गंभीर आरोप

A Revanth Reddy, Anumula Revanth Reddy, Revanth Reddy, Chief Minister of Telangana, Indian National Congress, Congress, Telangana, Hyderabad
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

हैदराबाद , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 13:21 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी पर आरोप लगाया कि वे हैदराबाद मेट्रो रेल विस्तार परियोजना को केंद्र की मंजूरी मिलने में बाधा पैदा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि भाजपा में रहते हुए भी जी. किशन रेड्डी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के हितों के लिए काम कर रहे हैं।

हैदराबाद के उप्पल में 1,511 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार से हैदराबाद मेट्रो विस्तार, रीजनल रिंग रोड (आरआरआर) और मूसी नदी पुनर्जीवन परियोजना को मंजूरी देने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने किसानों से बचा हुआ धान और मक्का खरीदने की भी अपील की।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जी. किशन रेड्डी दिन में भाजपा के नेता के रूप में काम करते हैं, लेकिन रात में बीआरएस नेता केटी रामाराव (केटीआर) और उनकी पार्टी के हितों को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनकी मुलाकात न होने के पीछे भी जी. किशन रेड्डी की भूमिका थी।

रेवंत रेड्डी ने कहा कि वे महाराष्ट्र सरकार के साथ प्रस्तावित तुम्मिडीहट्टी बैराज परियोजना पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन जी. किशन रेड्डी ने सीएम फडणवीस को उनसे मुलाकात न करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रीजनल रिंग रोड तेलंगाना को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की क्षमता रखती है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में वे इस परियोजना को लेकर करीब 50 बार दिल्ली गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हैदराबाद के लोगों ने जी. किशन रेड्डी को वोट नहीं दिया और क्या मेट्रो विस्तार तथा मूसी परियोजना के लिए केंद्र से मंजूरी और फंड दिलाना उनकी जिम्मेदारी नहीं है? रेवंत रेड्डी ने बताया कि राज्य सरकार अब तक 70 लाख मीट्रिक टन अनाज खरीद चुकी है, जबकि शेष 25 लाख मीट्रिक टन की खरीद केंद्र सरकार को करनी चाहिए।

उन्होंने पूछा कि क्या किसानों के हितों की रक्षा करना केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी नहीं है? मूसी रिवरफ्रंट परियोजना का बचाव करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में साबरमती, उत्तर प्रदेश में गंगा और दिल्ली में यमुना नदी के किनारे विकास कार्य किए गए हैं, तो फिर मूसी नदी का विकास क्यों नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांडीपेट से गोवरेली तक 55 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का रिवरफ्रंट विकसित होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और यह क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन केंद्र बन सकता है।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर भी मूसी परियोजना में बाधा डालने का आरोप लगाया और कहा कि कुछ लोग उन परिवारों को आवास और शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों में भी रुकावट पैदा कर रहे हैं, जो नदी किनारे अपने घर खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 15 जून के बाद लंबित परियोजनाओं को लेकर सरकार विस्तृत कार्ययोजना की घोषणा करेगी।

 

Tags: A Revanth Reddy , Anumula Revanth Reddy , Revanth Reddy , Chief Minister of Telangana , Indian National Congress , Congress , Telangana , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD