Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कोमल मित्तल ने विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से पूर्व चल रहे मतदाता प्री-मैपिंग अभियान का लिया जायजा

Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 12:23 IST

उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने आज बलौंगी, पैरागॉन स्कूल सेक्टर-71 तथा मिलेनियम स्कूल फेज-5, मोहाली स्थित मतदान केंद्रों का दौरा कर 25 जून, 2026 से शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.)-2026 की तैयारियों के तहत चल रहे मतदाता प्री-मैपिंग अभियान का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उपायुक्त ने बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) तथा उपस्थित मतदाताओं से बातचीत की और अभियान की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। 

उन्होंने कहा कि पारदर्शी, मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करने वाली तथा त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए मतदाताओं का सही और अद्यतन डाटा अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से इस अभियान के दौरान निर्वाचन अमले को पूरा सहयोग देने की अपील की।

इस अवसर पर पंजाब के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुरिंदरजीत सिंह सोढ़ी ने सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार के साथ क्रिश्चियंस पब्लिक स्कूल, खरड़, बलौंगी तथा मिलेनियम स्कूल फेज-5 का दौरा कर चल रहे मतदाता प्री-मैपिंग अभियान की प्रगति का जायजा लिया। मौके पर जानकारी देते हुए कोमल मित्तल ने बताया कि 25 जून से 24 जुलाई, 2026 तक विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। 

इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण का सत्यापन करेंगे तथा वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ मिलान करते हुए प्रत्येक मतदाता से गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरवाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला एस.ए.एस. नगर में कुल 838 मतदान केंद्र हैं, जहां 838 बूथ लेवल अधिकारियों को 83 सेक्टर अधिकारियों की निगरानी में तैनात किया गया है। 

इन अधिकारियों को जिले के 8,54,381 पंजीकृत मतदाताओं के विवरण का मैपिंग कार्य सौंपा गया है। उपायुक्त ने बताया कि प्री-मैपिंग अभियान के तहत अब तक उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। कुल मतदाताओं में से 5,70,722 मतदाताओं के विवरण का मैपिंग कार्य पूरा किया जा चुका है, जो कुल मतदाताओं का 66.76 प्रतिशत है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब, गुरिंदरजीत सिंह सोढ़ी ने बताया कि प्री-एस.आई.आर. अभियान के अंतर्गत पंजाब भर के 24,453 मतदान केंद्रों पर एक साथ विशेष शिविर आयोजित किए गए हैं, ताकि मतदाता अपने विवरण को वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ मैप करवा सकें। उन्होंने कहा कि मतदाता वोटर सर्विस पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाकर भी वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना विवरण खोज और सत्यापित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता को और मजबूत बनाना है, ताकि सभी पात्र मतदाताओं को शामिल किया जा सके तथा अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जा सके। निर्वाचन अधिकारियों ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्वाचन अमले को पूरा सहयोग दें और विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि स्वच्छ, अद्यतन और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी (स्वीप) प्रो. गुरबख्शीश सिंह अंटाल तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के कानूनगो सुरिंदर कुमार भी उपस्थित थे।

 

Tags: Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD