Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें 'बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर' पैदल मार्च : सरबजीत सिंह झिंझर ने 8 दिनों में 160 किलोमीटर पैदल चले टीबी मरीजों के लिए जरूरी पौष्टिक भोजन, उपचार के दौरान थाली में रखें ये चीजें, रिकवरी होगी तेज झाड़ू की ‘बेअदबी’ के आरोप में टांडा के पार्टी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय डॉ. मनसुख मांडविया और रेखा गुप्ता ने MY Bharat सम्मेलन में 6,000 युवाओं को किया प्रेरित पुरुषोत्तम मास विशेष : दक्षिण भारत का अनोखा नारायण मंदिर, आठ हिस्सों वाले शिखर की जमीन पर नहीं पड़ती परछाईं आइकॉन सेरामिक ने लवली मार्बल्स एवं सेनिटेशन के साथ मिलकर जालंधर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी लक्ज़री सिरेमिक गैलरी का उद्घाटन किया नायब सिंह सैनी ने समालखा के सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र के वार्षिक स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि लिया भाग कैंसर को खत्म करने के लिए नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाया जाए : शिवराज सिंह चौहान योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा, स्वस्थ नागरिक से ही बनेगा स्वस्थ भारत : रणबीर गंगवा भारत बनाम अफगानिस्तान : केएल राहुल के बाद शुभमन गिल का शतक, पहले दिन टीम इंडिया का दबदबा नवां गांव नगर परिषद के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों ने सुखविंदर सिंह गोल्डी से की मुलाकात तरुण चुग ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका, श्री अकाल तख्त साहिब पर कांग्रेस के हमले को सिख इतिहास का दर्दनाक अध्याय बताया : केवल सिंह ढिल्लों बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे एआई, रोबोटिक्स समेत 5 नए प्रोफेशनल कोर्स : हरजोत सिंह बैंस एन. चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक से की रोहित, रहाणे और मुरली की बराबरी बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए ओलंपिक स्तर की मिलेगी सुविधाएं : सम्राट चौधरी सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल? केवल सिंह ढिल्लों ने जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात

 

केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक से की रोहित, रहाणे और मुरली की बराबरी

KL Rahul, Sports News, Cricket, New Chandigarh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

न्यू चंडीगढ़ , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 16:50 IST

टी20 हो, वनडे हो या फिर टेस्ट, बल्लेबाजी किसी भी क्रम पर करा लीजिए। केएल राहुल निराश नहीं करेंगे। केएल राहुल ने आईपीएल 2026 की धमाकेदार फॉर्म अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुए एकमात्र टेस्ट में भी बरकरार रखी और पारी की शुरुआत करते हुए अपना 12वां टेस्ट शतक लगाया।

शनिवार की सुबह भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करने आए। केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी वहीं से शुरू की, जहां आईपीएल में छोड़ी थी। लेकिन अंदाज टी20 वाला नहीं, टेस्ट वाला था। उन्होंने विकेट पर समय बिताया, सेट हुए और शॉट्स के लिए उपयुक्त गेंदों का इंतजार या फिर यूं कहें कि चयन किया।

राहुल ने 165 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली। इसमें 11 बेहतरीन और दर्शनीय चौके शामिल थे। यह राहुल का 12 वां टेस्ट शतक था। भारत की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में राहुल संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर आ गए हैं। राहुल के साथ इस सूची में अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, मुरली विजय और पॉली उमरीगर हैं। 

राहुल ने आउट होने से पहले यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 41, साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 और तीसरे विकेट के लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ 67 रन की साझेदारी की। राहुल तीसरे विकेट के रूप में जब आउट हुए, उस समय भारत का स्कोर 3 विकेट पर 247 रन था। पारी की शुरुआत करते हुए राहुल ने टीम के लिए बड़े स्कोर की एक मजबूत नींव रखी। केएल राहुल की 68वें टेस्ट की यह 119वीं पारी थी। 12 शतक और 20 अर्धशतकों की मदद से राहुल 4,153 रन बना चुके हैं।

 

Tags: KL Rahul , Sports News , Cricket , New Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD