Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं — यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : केवल सिंह पठानिया

विश्व पर्यावरण दिवस पर शाहपुर से पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

Kewal Singh Pathania, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala, World Environment Day, Tree Plantation Drive, Ek Ped Maa Ke Naam
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शाहपुर , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 13:20 IST

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपयुक्त प्रौद्योगिकी केंद्र (एटीसी) शाहपुर के तत्वावधान में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर, रैत, घरोह, रजोल, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर तथा आईटीआई शाहपुर के लगभग 300 विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं एंटी-चिट्टा अभियान को लेकर शाहपुर स्कूल परिसर से आईटीआई शाहपुर तक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए "हरित पर्यावरण, स्वच्छ समाज और नशामुक्त हिमाचल" का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

मुख्य अतिथि शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि इसे प्रत्येक नागरिक की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने लोगों से अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ तथा अन्य विशेष अवसरों पर पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव के बीच वृक्षारोपण, जल स्रोतों का संरक्षण तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल पेड़ नहीं होता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित भविष्य की नींव होता है।

पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक संपदा से समृद्ध राज्य है और इसे संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में वन क्षेत्र निरंतर बढ़ रहा है तथा राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देकर महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

इस अवसर पर विधायक ने शाहपुर मैदान एवं आईटीआई परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा कल की पीढ़ियों के जीवन में खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि का आधार बनेगा।

नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की "चिट्टे के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अब तक 380 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं तथा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कार्यक्रम में एटीसी प्रभारी डॉ. सुनंदा पठानिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए केंद्र द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala , World Environment Day , Tree Plantation Drive , Ek Ped Maa Ke Naam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD