Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है : नायब सिंह सैनी डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में देश के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारम्भ किया हरित क्रांति की तरह बागवानी एवं एग्री-बिजनेस क्रांति का अब नेतृत्व करेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील

 

अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित

Anindita Mitra, Election Commision Punjab, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, CEO Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 18:35 IST

भारत निर्वाचन आयोग (ई.सी.आई.) द्वारा मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज यहां पंजाब, हरियाणा तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के चुनाव अधिकारियों एवं तकनीकी अधिकारियों के लिए एक बड़े स्तर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सत्र निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान के दौरान अधिकारियों को स्थापित की जा रही सूचना प्रौद्योगिकी प्रणालियों तथा सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों से भली-भांति परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। 

इस पहल का उद्देश्य प्रक्रियागत समझ में एकरूपता लाना, आई.टी. तैयारियों को मजबूत करना तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के सुचारु एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। मुख्य चुनाव अधिकारी (सी.ई.ओ.) पंजाब, अनिंदिता मित्रा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण यह सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण अभ्यास है कि अंतिम मतदाता सूचियां पूर्णतः सही, समावेशी और अद्यतन हों। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पूर्ण अखंडता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशिक्षित कार्मिकों की उपलब्धता तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी का रणनीतिक उपयोग अत्यंत आवश्यक है। तकनीकी सत्रों का संचालन भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों और आई.टी. विशेषज्ञों द्वारा किया गया। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रमुख प्रतिभागियों एवं संचालकों में डॉ. सीमा खन्ना तथा तकनीकी विशेषज्ञों की एक विशेष टीम शामिल थी।

सत्र के समापन पर पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को पूर्णतः पेशेवर, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित तरीके से लागू करने के प्रति राज्य के चुनावी अमले की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

 

Tags: Anindita Mitra , Election Commision Punjab , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , CEO Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD