Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया

लोगों की समस्याओं को उनके घरों के निकट ही हल करने के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध : डिप्टी स्पीकर

Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri, AAP Punjab, Garhshankar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़/गढ़शंकर , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 17:51 IST

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर स जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने शेर-ए-पंजाब मैरिज पैलेस, गांव पदराना में एक विशेष लोक मिलनी का आयोजन किया। इस लोक मिलनी में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं, मांगें तथा विकास से संबंधित मुद्दे डिप्टी स्पीकर के ध्यान में लाए।

लोक मिलनी के दौरान डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने प्रत्येक शिकायत और मांग को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू किए गए ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घरों के निकट ही करने के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है। लोक मिलनियों का उद्देश्य आम लोगों और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना तथा लोगों को तत्काल राहत प्रदान करना भी है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। स रौड़ी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए निर्धारित समय-सीमा तय की जाए तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। 

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने उपस्थित लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं चलाई जा रही हैं और आने वाले समय में विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और वे हमेशा क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए तत्पर हैं। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने स रौड़ी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार की लोक मिलनियों से आम लोगों को अपनी बात सीधे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बनती है।

इस लोक मिलनी के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, पार्टी नेता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri , AAP Punjab , Garhshankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD