Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत

कहा, पंजाब सरकार राज्य में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए वचनबद्ध

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 13:00 IST

पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम उठाते हुए पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने घोषणा की कि राज्य की प्रमुख मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ सफलतापूर्वक एक लोक लहर में बदल गई है। वार्ड डिफेंस कमेटियों की एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों की सक्रिय भागीदारी के बिना किसी भी सामाजिक बुराई को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता। 

इस मौके पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमनीक सिंह रंधावा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर, एस.डी.एम. शुभी आंगरा, ‘आप’ नेता नितिन कोहली और दिनेश ढल्ल भी मौजूद थे। श्री भगत ने वार्ड डिफेंस कमेटियों के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर नशे को खत्म करने में इन डिफेंस कमेटियों की अहम भूमिका है। 

उन्होंने कहा कि इस पहल को लोगों का बड़ा समर्थन मिला है, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में 2,500 से अधिक गंभीर रिपोर्टों में सख्त कार्रवाइयां हुई है, जो इन कमेटी सदस्यों द्वारा दी गई सीधी फीडबैक और जानकारी पर बहुत अधिक निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार नशों की समस्या को सिर्फ कम करने के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह से जड़ से खत्म करने के लिए वचनबद्ध है। 

यह जनता और स्थानीय प्रशासन का संयुक्त प्रयास है। उन्होंने आगे कहा कि सीनियर प्रशासकीय और पुलिस अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा और सफाई के लिए स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर काम कर रहे है। पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे की वचनबद्धता दोहराते हुए सीनियर ‘आप’ नेता नितिन कोहली और दिनेश ढल्ल ने कमेटी सदस्यों के अनथक और दिन-रात किए गए प्रयासों की सराहना की। 

उन्होंने दोहराया कि नशों संबंधी गतिविधियों के बारे में जनता से प्राप्त जानकारी के आधार पर 2500 से अधिक गंभीर रिपोर्टों में पहले ही तेजी से कार्रवाई की जा चुकी है, जो इस समस्या पर निर्णायक वार का संकेत देती है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में उच्च स्तरीय खेल बुनियादी ढांचा तैयार करके युवाओं को खेलों से जोड़ने पर ध्यान दे रही है।

इस श्रृंखला में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप भी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि खेलों में युवाओं को नशे से दूर रखने की क्षमता है। इस मौके पर नशा मुक्ति मोर्चा दोआबा जोन के वाइस कोऑर्डिनेटर अतिन अग्निहोत्री, वार्ड डिफेंस कमेटियों के सदस्य व अन्य शख्सियतें भी मौजूद थी।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD