Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुंबई में यू मिन आंग ह्लाइंग ने आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

Devendra Fadnavis, BJP Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra, Mumbai, U Min Aung Hlaing
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 14:52 IST

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने कहा कि उनकी भारत यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, व्यापार और निवेश को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भारत और म्यांमार के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं और इस यात्रा के जरिए इन रिश्तों को नई गति देने का प्रयास किया जा रहा है।

राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग मंगलवार को मुंबई स्थित लोक भवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत और म्यांमार के बीच करीब 1,600 किलोमीटर लंबी स्थलीय सीमा और व्यापक समुद्री सीमा है।

ऐसे में दोनों देशों के बीच व्यापार और आपसी सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि भारत यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट का दौरा किया और एक व्यापार सम्मेलन में भी भाग लिया।

राष्ट्रपति ने पिछले वर्ष म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के दौरान भारत द्वारा दी गई सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से 'ऑपरेशन ब्रह्मा' का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने राहत और बचाव कार्यों के लिए चिकित्सा दल, अस्थायी फील्ड अस्पताल, आवश्यक राहत सामग्री और मानवीय सहायता भेजी थी।

उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान भी म्यांमार को वैक्सीन, ऑक्सीजन सिलेंडर और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार और भारतीय जनता का धन्यवाद किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध भारत और म्यांमार को जोड़ने वाली एक मजबूत आध्यात्मिक कड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि जब भारत में विपश्यना ध्यान की परंपरा लगभग समाप्त होने की स्थिति में थी, तब म्यांमार ने इसे संरक्षित रखा। आज पूरी दुनिया इसका लाभ प्राप्त कर रही है। राज्यपाल ने कहा कि भारत का बौद्ध सर्किट, जो भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र स्थलों को जोड़ता है। दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि म्यांमार भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' और 'एक्ट ईस्ट' नीति में विशेष स्थान रखता है। म्यांमार दक्षिण-पूर्व एशिया और आसियान देशों तक भारत की पहुंच का महत्वपूर्ण द्वार है। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति की यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करेगी।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra , Mumbai , U Min Aung Hlaing

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD