Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सोशल मीडिया से निजी जिंदगी को क्यों दूर रखती हैं सुम्बुल तौकीर, बताई वजह

TV, Television, Sumbul Touqeer, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 14:43 IST

आज के समय में सोशल मीडिया जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। लोग प्रोफेशनल के साथ ही पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजों को भी पोस्ट करते हैं, हालांकि अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को सोशल मीडिया से दूर रखती हैं। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। 'इमली' और 'काव्या- एक जज्बा, एक जुनून' जैसे सफल टीवी शो में काम कर चुकीं सुम्बुल ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और निजी जीवन को लेकर अपने विचार रखे।

अभिनेत्री ने कहा कि उनके लिए प्राइवेसी बहुत मायने रखती है और वह अपनी निजी बातें सार्वजनिक करना पसंद नहीं करतीं। सोशल मीडिया पर क्या शेयर करना है और क्या नहीं, इसे लेकर सुम्बुल तौकीर काफी सतर्क रहती हैं और अपनी निजी सीमाओं का सम्मान करना जरूरी मानती हैं। सुम्बुल ने कहा कि हर व्यक्ति की सोच और नजरिया अलग होता है।

ऐसे में वह अपनी जिंदगी के हर पहलू को सार्वजनिक करने में सहज महसूस नहीं करतीं। उन्होंने बताया कि वह सकारात्मक और नकारात्मक एनर्जी में विश्वास रखती हैं और यही कारण है कि वह सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा एक्टिव रहने से बचती हैं। अभिनेत्री ने यह भी माना कि फैंस से जुड़े रहना उनके लिए महत्वपूर्ण है।

वह समय-समय पर कुछ बातें और खास पल साझा करती हैं, लेकिन केवल वही चीजें जो उन्हें सही और सहज लगती हैं। उनके अनुसार, जिंदगी के कुछ पल ऐसे होते हैं जिन्हें सिर्फ महसूस किया जाना चाहिए, न कि हर किसी को दिखाया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर मिलने वाली तारीफ और मान्यता के बारे में बात करते हुए सुम्बुल ने कहा कि आज के समय में लोग अनजाने में लाइक्स और कमेंट्स पर ज्यादा निर्भर होने लगे हैं।

उनका मानना है कि किसी व्यक्ति की अहमियत सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया से तय नहीं होनी चाहिए। यदि व्यक्ति खुद से संतुष्ट और खुश है, तो उसे दूसरों की लगातार स्वीकृति की जरूरत नहीं होती। उन्होंने लगातार मोबाइल और सोशल मीडिया स्क्रॉल करने की आदत पर भी चिंता जताई। सुम्बुल ने कहा कि यह धीरे-धीरे कई लोगों के लिए एक लत बनती जा रही है, जिसका असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

कई बार लोगों को लगता है कि वह कुछ महत्वपूर्ण चीजें मिस कर रहे हैं, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता। अभिनेत्री ने कहा कि असली सुकून तब मिलता है जब इंसान कुछ समय के लिए डिजिटल दुनिया से दूरी बनाकर खुद से जुड़ता है।

 

Tags: TV , Television , Sumbul Touqeer , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD