Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार का लुधियाना के लोगों को बड़ा तोहफा

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने लुधियाणा (उत्तरी) में नई सब-तहसील कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन

Hardeep Singh Mundian, AAP Punjab, Ashok Prashar Pappi, Kulwant Singh Sidhu, Madan Lal Bagga, Himanshu Jain, DC Ludhiana, Ludhiana, Deputy Commissioner Ludhiana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लुधियाणा , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 11:35 IST

पंजाब के माल, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मंगलवार को लुधियाणा (उत्तरी) में नवनिर्मित सब-तहसील कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित कर दिया। यह सब-तहसील 38 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई है। 

पंजाब सरकार ने इस नई सब-तहसील का प्रभार नायब तहसीलदार जगसीर सिंह को सौंपा है। नायब तहसीलदार जगसीर सिंह ने आज माल मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां की मौजूदगी में चार्ज संभाल लिया। विस्तार से जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों के भले के लिए हर एक पैसा खर्च करने के प्रति प्रतिबद्ध है और आज लुधियाणा (उत्तरी) को दिया गया यह तोहफा भी इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि लुधियाणा (उत्तरी) सब-तहसील कॉम्प्लेक्स में सब-रजिस्ट्रार का दफ्तर, रजिस्ट्री रूम, रीडर रूम, फर्द रूम, जनता के बैठने के लिए हॉल, कैंटीन, जनरेटर रूम और बाथरूम बनाए गए हैं ताकि रोजमर्रा के प्रशासनिक कामकाज के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। माल मंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन अपने कामकाज के लिए इस सब-तहसील दफ्तर में आएंगे, इसलिए उनकी सुविधा के लिए यह कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने कभी भी ऐसे जनहित के कार्यों पर ध्यान नहीं दिया। नए कॉम्प्लेक्स और कमरों से स्टाफ को उचित माहौल मिलेगा, जिससे वे बिना किसी खिजल-खुजली के लोगों के कामों को प्राथमिकता देंगे। लुधियाणा उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी कोशिशों के कारण ही यह सब-तहसील बनी है। 

उन्होंने कहा कि लुधियाणा उत्तरी हलके के लोगों की लंबे समय से यह मांग थी कि यहां सब-तहसील बने, क्योंकि रजिस्ट्रियां कराने के लिए उन्हें बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। अब इस सब-तहसील के बन जाने से हलके के लोगों को अपने काम कराने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

लुधियाणा के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने कहा कि लुधियाणा (उत्तरी) सब-तहसील स्थानीय लोगों की मुख्य मांग को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई है। पहले यहां के लोगों को रजिस्ट्रियां कराने के लिए दूर ट्रांसपोर्ट नगर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी मुश्किल होती थी।

इस सब-तहसील में जरूरी स्टाफ नियुक्त कर दिया गया है। फर्नीचर, पब्लिक एरिया में एयर कंडीशनर, पानी की सुविधा, वेटिंग एरिया और अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ईजी रजिस्ट्री का स्टाफ, कंप्यूटर और कैमरे भी लगा दिए गए हैं। सब-तहसील पूरी तरह तैयार है और आज से ही यहां काम शुरू हो जाएगा।

इस अवसर पर विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, लुधियाणा निगम कमिश्नर नीरू कत्याल गुप्ता, माल विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी टी. बैनिथ, एसडीएम (लुधियाणा पूर्वी) जसलीन कौर भुल्लर, एसडीएम (लुधियाणा पश्चिमी) कुलदीप बावा, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, जिला योजना बोर्ड लुधियाणा के चेयरमैन जतिंदर सिंह खंगूरा सहित बड़ी संख्या में पार्षद और क्षेत्रीय निवासी मौजूद रहे।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , AAP Punjab , Ashok Prashar Pappi , Kulwant Singh Sidhu , Madan Lal Bagga , Himanshu Jain , DC Ludhiana , Ludhiana , Deputy Commissioner Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD