Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सेंसर बोर्ड की 'अग्निपरीक्षा' पास कर चुकी है 'परिमाला एंड कंपनी', मेकर्स ने शेयर किया बड़ा अपडेट

Jayaram, Urvasi, Parimala and Co, Pandiraaj, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 15:10 IST

साउथ सिनेमा के जाने-माने निर्देशक पांडिराज की आगामी फिल्म 'परिमाला एंड कंपनी' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की तरफ से बड़ी राहत मिल गई है। सीबीएफसी की तरफ से फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की मंजूरी मिल गई है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "फिल्म 'परिमाला एंड कंपनी' सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 5 जून को सिनेमाघरों में आपसे और आपके परिवार से मिलते हैं।" बता दें कि फिल्म 'परिमाला एंड कंपनी' एक बहुप्रतीक्षित तमिल डार्क-कॉमेडी और थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन पांडीराज ने किया है।

यह फिल्म रहस्य, सस्पेंस और पारिवारिक ड्रामा का एक अनूठा मिश्रण है। इस फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस, तमिलकुमारन प्रोडक्शंस और निर्देशक पांडिराज के पसंगा प्रोडक्शंस ने मिलकर किया है। इसमें अनुभवी कलाकार जयराम और उर्वशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा, फिल्म में योगी बाबू, संजना कृष्णमूर्ति, अनंतिका सानिलकुमार और मैस्किन भी प्रमुख भूमिकाओं में शामिल हैं।

फिल्म के ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स जी5 और जी तमिल ने खरीद लिए हैं। फिल्म की कहानी एक सामान्य से दिखने वाले परिवार और उनके घर के अंदर होने वाली एक रहस्यमय हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें एक गैंगस्टर की संदिग्ध मौत के बाद, यह परिवार एक बड़ी मुसीबत में फंस जाता है और उन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ इस अपराध को छिपाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा पांडिराज कि इस फिल्म को दर्शक कितना प्यार देते हैं। तमिल सिनेमा के मशहूर निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता पांडिराज अपनी यथार्थवादी और पारिवारिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2009 में फिल्म 'पसंगा' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी, जिसे बड़ी सफलता और कई पुरस्कार मिले। उन्होंने 2012 में अपना खुद का प्रोडक्शन स्टूडियो 'पसंगा प्रोडक्शंस' शुरू किया, जिसके तहत उन्होंने 'मरीना' (2012) और 'इधु नम्मा आलू' (2016) जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

 

Tags: Jayaram , Urvasi , Parimala and Co , Pandiraaj , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD