Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

फ्रेंच ओपन : रोमांचक मुकाबले में अनास्तासिया पोतापवा की हार, पहली बार क्वार्टर फाइनल में अन्ना कालिनस्काया

Sports News, Tennis, French Open, French Open 2026, Anna Kalinskaya, Anastasia Potapova, Paris
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पेरिस , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 12:47 IST

फ्रेंच ओपन में अन्ना कालिनस्काया ने सोमवार को एक जबरदस्त तीन-सेट के मुकाबले में अनास्तासिया पोतापवा के खिलाफ 6-4, 2-6, 7-6(7) से जीत दर्ज की। 2 घंटे 49 मिनट तक चले इस मुकाबले को जीतकर 27 वर्षीय रूसी खिलाड़ी ने अपने करियर में पहली बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

इस जीत के साथ पोटापोवा के खिलाफ कलिनस्काया का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 3-0 हो गया है। वह अपने करियर के पांचवें क्ले-कोर्ट क्वार्टर-फाइनल में पहुंच गई हैं। 22वीं वरीयता प्राप्त अन्ना कालिनस्काया का क्वार्टर फाइनल तक का यह सफर किसी ग्रैंड स्लैम में उनका दूसरा ही मौका है। इससे पहले उन्होंने 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन में शानदार प्रदर्शन किया था।

गौरतलब है कि इस साल के टूर्नामेंट से पहले, वह रोलैंड गैरोस में मेन ड्रॉ का सिर्फ एक मैच जीतकर ही पेरिस पहुंची थीं। कोर्ट सुजैन-लेंग्लेन पर खेले गए मुकाबले के पहले सेट में 4-1 से पिछड़ने के बाद कालिनस्काया शानदार वापसी करते हुए बढ़त बनाने में कामयाब रहीं, लेकिन 28वीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी पोतापवा दूसरे सेट में जीत हासिल करके मैच को निर्णायक तीसरे सेट तक ले गईं।

तीसरे और निर्णायक सेट में और भी चौंकाने वाले मोड़ आए। 1-4 से पिछड़ने के बाद, पोतापवा ने जोरदार वापसी की, उन्हें 5-4 और 6-5 के स्कोर पर मैच जीतने के लिए दो बार सर्विस करने का मौका भी मिला। हालांकि, कालिनस्काया ने हर बार अपना संयम बनाए रखा और मैच को टाई-ब्रेक तक खींच ले गईं। इसके बाद भी, मैच का रोमांच जारी रहा।

टाई-ब्रेक में पोतापवा ने 4-1 की बढ़त बना ली थी और ऐसा लग रहा था कि जीत उनकी ही होगी, लेकिन उनकी कुछ गलतियों का फायदा उठाकर कालिनस्काया ने जोरदार वापसी करते हुए मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया। निर्णायक सेट की एक खास बात यह थी कि कलिनस्काया बार-बार हार के कगार पर होने के बावजूद शांत और संयमित बनी रहीं।

 

Tags: Sports News , Tennis , French Open , French Open 2026 , Anna Kalinskaya , Anastasia Potapova , Paris

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD