Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी आंध्र प्रदेश में अशांति फैलाने की रच रही साजिश : एन चंद्रबाबू नायडू

N Chandrababu Naidu, Nara Chandrababu Naidu, Chief Minister of Andhra Pradesh, Andhra Pradesh, Amaravati, Telugu Desam Party, TDP
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमरावती , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 12:40 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी पर अशांति फैलाने और सुशासन को पटरी से उतारने के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के विकास को देखकर वाईएसआरसीपी हताश हो रही है और पार्टी नफरत भड़काने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री काकीनाडा जिले के चामावरम गांव में 'एनटीआर भरोसा पेंशन वितरण' कार्यक्रम में भाग लेने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। हाल की कुछ घटनाओं का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि जहां गठबंधन सरकार राज्य के उत्थान के लिए दिन-रात काम कर रही है, वहीं पूर्ववर्ती शासक विनाश को जारी रखे हुए हैं।

यह सुशासन को पटरी से उतारने के लिए साजिशें और षड्यंत्र रच रहा है। इसीलिए हम मौजूदा विपक्ष को 'कुल्हाड़ी पार्टी' कहते हैं।" चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पूर्व शासकों ने अपने पांच साल के कार्यकाल में शिक्षकों के एक भी पद को भरने में असफल रहे। उन्होंने बताया कि गठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद 241 कानूनी मामलों का सामना करने के बावजूद सरकार ने उनका समाधान किया और शिक्षकों के सभी रिक्त पदों को सफलतापूर्वक भरा।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने 'रोजगार कैलेंडर' की घोषणा तो की, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गई। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार के सत्ता में वापस आने के बाद ही 'रोजगार कैलेंडर' जारी किया गया है। एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "हमने इन रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को अत्यंत सुदृढ़ और कुशल तरीके से पूरा किया है।

हमने चयन प्रक्रिया कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से संपन्न की। 40,000 प्रश्नों और 25 विभिन्न प्रश्नपत्रों के सेटों का उपयोग करके हमने यह सुनिश्चित किया कि प्रक्रिया में कहीं भी कोई अनियमितता न हो। हालांकि, वाईएसआरसीपी हताशा में आकर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रही है ताकि राजनीतिक लाभ प्राप्त कर सके।"

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, "विपक्ष के प्रतिनिधि के रूप में शोक व्यक्त करने के लिए दौरे पर निकले इन लोगों ने अपने ही पार्टी कार्यकर्ता सिंगय्या को कार से कुचलकर मार डाला और फिर उसका शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। उन्होंने कडप्पा से एक पुजारी को भेजकर एक फर्जी हत्या का नाटक रचवाया, जिसका आरोप हम पर लगाने की कोशिश की।

जब पुजारी प्रवीण की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मृत्यु हो गई, तो उस घटना का दोष भी हम पर मढ़ने का प्रयास किया गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से हम इस साजिश का पर्दाफाश करने में सफल रहे।" उन्होंने आरोप लगाया कि तिरुमाला के पवित्र आध्यात्मिक स्थल में स्थित कौस्तुभम गेस्ट हाउस में उन्होंने चुपके से शराब की बोतलें रखकर पवित्र स्थल को अपवित्र करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा, "मैं चेतावनी देता हूं कि दुर्भावनापूर्ण साजिशों के माध्यम से हिंदू मंदिरों पर हमला करना और उन्हें अपवित्र करना अस्वीकार्य है।" मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कडप्पा में संपत्ति विवाद को लेकर पेद्दा दस्तगिरी की हत्या वाईएसआरसीपी सदस्यों ने की थी, लेकिन उन्होंने इसका दोष टीडीपी पर मढ़ने की कोशिश की।

 

Tags: N Chandrababu Naidu , Nara Chandrababu Naidu , Chief Minister of Andhra Pradesh , Andhra Pradesh , Amaravati , Telugu Desam Party , TDP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD