Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

कर्मचारियों की जायज़ मांगों पर पूरी सहानुभूति के साथ विचार किया जाएगा : हरचंद सिंह बरसट

मंडी बोर्ड के चेयरमैन से विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने की मुलाकात

Harchand Singh Barsat, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 17:23 IST

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट से आज पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य कार्यालय में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और अपना मांग पत्र प्रस्तुत करते हुए कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान स. बरसट ने संगठनों के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर विचार-विमर्श कर हल किया जाएगा।

मुलाकात के दौरान पंजाब मंडी बोर्ड कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने मुख्य कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करने तथा उन्हें चंडीगढ़ के डी.सी. रेट के अनुसार भुगतान करने की मांग रखी। इसके साथ ही मंडी बोर्ड में विभिन्न पदों पर आउट सोर्स आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों, जिन्हें 3 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है, को कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर करने की मांग भी उठाई गई। 

इसी तरह क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन, पंजाब के प्रतिनिधियों ने मंडी बोर्ड की विभिन्न शाखाओं में लंबे समय से सेवाएं दे रहे कॉन्ट्रैक्ट/आउट सोर्स दर्जा चार सहित तकनीकी कर्मचारियों को बोर्ड में मर्ज करने की मांग रखी। यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।

पंजाब मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटी आउट सोर्स कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने पंजाब सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में पास किए गए पंजाब स्टेट आउट सोर्स पर्सोनल बिल-2026 से संबंधित अपनी चिंताओं को चेयरमैन के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इस बिल में मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटियों को स्पष्ट रूप से शामिल नहीं किया गया। 

उन्होंने मांग की कि 31 मार्च 2026 से पहले सेवाओं में आए सभी कर्मचारियों को इस बिल के दायरे में लाया जाए और आउट सोर्स कर्मचारियों के वेतन में भी वृद्धि की जाए। चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने सभी यूनियनों के प्रतिनिधियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि कर्मचारियों के सभी मुद्दों और मांगों पर पूरी गंभीरता और सहानुभूति के साथ विचार किया जाएगा तथा उनका समाधान किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों के कल्याण और उनकी मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। स. बरसट ने कहा कि कर्मचारी किसी भी संस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं और उनका कल्याण सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। 

उन्होंने कहा कि आपसी संवाद और सहयोग से हर समस्या का समाधान संभव है तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

 

Tags: Harchand Singh Barsat , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD