Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ब्लॉक समिति बाबा बकाला साहिब के नवनिर्वाचित चेयरमैन हरभजन सिंह सूबेदार और वाइस चेयरमैन योगबीर सिंह योगी ने संभाला पदभार

विधायक सरदार दलबीर सिंह टोंग ने दोनों पदाधिकारियों को दी बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं

Dalbir Singh Tong, AAP Punjab, Baba Bakala, Harbhajan Singh Subedar, Yogbir Singh Yogi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

बाबा बकाला साहिब/अमृतसर , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 16:23 IST

ब्लॉक समिति बाबा बकाला साहिब के नवनिर्वाचित चेयरमैन श्री हरभजन सिंह सूबेदार तथा वाइस चेयरमैन श्री योगबीर सिंह योगी ने आज अपने पदों का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर बाबा बकाला साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरदार दलबीर सिंह टोंग ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक सरदार दलबीर सिंह टोंग ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा ब्लॉक समितियां स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित चेयरमैन और वाइस चेयरमैन लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित चेयरमैन श्री हरभजन सिंह सूबेदार एवं वाइस चेयरमैन श्री योगबीर सिंह योगी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान, पार्टी हाईकमान, विधायक सरदार दलबीर सिंह टोंग तथा ब्लॉक समिति के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ करेंगे।

इस अवसर पर बी.डी.पी.ओ. श्री सरबजीत सिंह, चेयरमैन श्री गुरदेव सिंह, सरपंच श्री गुरजीत सिंह फत्तूवाल, सरपंच श्री करमजीत सिंह, सरपंच श्री जसपाल सिंह, सरपंच श्री बलदेव सिंह निज्जर, श्री संजीव भंडारी, श्री जगतार सिंह बिल्ला, पार्षद श्री विशाल मन्नन, सरपंच श्री रणबीर सिंह, सरपंच श्री जोबन, सरपंच श्री दलबीर सिंह तथा सरपंच श्री सुखदेव सिंह तिम्मोवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Dalbir Singh Tong , AAP Punjab , Baba Bakala , Harbhajan Singh Subedar , Yogbir Singh Yogi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD