Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था', आरसीबी के दूसरी बार चैंपियन बनने पर विराट कोहली का भावुक पोस्ट

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, IPL 2026 Final, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Gujarat Titans, GT, Ahmedabad, Anushka Sharma
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अहमदाबाद , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 15:43 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 'आईपीएल- 2026' के खिताब को अपने नाम किया। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीत के नायक रहे। आरसीबी के सफलतापूर्वक खिताब का बचाव करने के बाद कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा।

कोहली ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था कि क्या हम लगातार दो बार खिताब जीत सकते हैं? और हमने दोबारा कर दिखाया।" खिताबी मुकाबले में कोहली का बल्ला खूब गरजा। विराट ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर आरसीबी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शुरुआत दी।

दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 27 गेंदों में 62 रन जोड़े। कोहली बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। विराट ने अपने पचास रन महज 25 गेंदों में पूरे किए। कोहली ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 178 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 75 रन बनाए। अपनी इस पारी में विराट ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए।

वहीं, टिम डेविड ने 17 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। इससे पहले, आरसीबी के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 155 रनों के स्कोर पर रोका। जीटी की तरफ से सिर्फ वॉशिंगटन सुंदर ही कुछ हद तक लय में नजर आए और उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की शानदार पारी खेली। आरसीबी की ओर से रसिख सलाम ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 27 रन खर्च करते हुए 3 बड़े विकेट चटकाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 29 रन देकर 2 विकेट निकाले।

जोश हेजलवुड भी 2 विकेट चटकाने में सफल रहे। आरसीबी खिताब का बचाव करने वाली आईपीएल इतिहास की महज तीसरी टीम बन गई है। आरसीबी से पहले यह उपलब्धि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने हासिल की है। कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 16 मुकाबलों में 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 675 रन बनाए।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , IPL 2026 Final , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Gujarat Titans , GT , Ahmedabad , Anushka Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD