Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फाइनल में गरजा विराट कोहली का बल्ला, आईपीएल इतिहास में लगाया अपना सबसे तेज अर्धशतक

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, IPL 2026 Final, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Gujarat Titans, GT, Ahmedabad
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अहमदाबाद , 31 May 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 13:43 IST

गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 42 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ नाबाद 75 रन बनाए। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस पारी के दौरान विराट कोहली ने महज 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल इतिहास में उनका सबसे तेज 'पचासा' भी है।

इससे पहले कोहली ने साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के विरुद्ध 26 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। कोहली इतनी ही गेंदों पर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध भी साल 2018 में ही अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोहली ने साल 2025 में 27 गेंदों में यह कारनामा किया था।

इसी के साथ कोहली आईपीएल फाइनल में गेंदों के आधार पर सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। कोहली के अलावा, रोहित शर्मा और क्रिस गेल भी इतनी ही गेंदों में आईपीएल फाइनल के दौरान अर्धशतक लगा चुके हैं। इस लिस्ट में सुरेश रैना, डेविड वॉर्नर और वेंकटेश अय्यर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं, जिन्होंने 24-24 गेंदों में ऐसा किया है।

आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात देने के साथ आरसीबी ने लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीत लिया है। इससे पहले, आरसीबी ने साल 2025 में अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी। फाइनल में गुजरात टाइटंस ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इस टीम के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में 5 चौकों के साथ 50 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि निशांत संधू ने 20 रन टीम के खाते में जोड़े।

इनके अलावा, जोस बटलर ने 19 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से रासिख सलाम डार ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में आरसीबी ने 18 ओवरों में खिताब अपने नाम कर लिया है। इस टीम के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक रन बनाए, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रन जोड़े। टिम डेविड ने 24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , IPL 2026 Final , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Gujarat Titans , GT , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD