Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

Vaibhav Sooryavanshi, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, IPL 2026 Final, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Gujarat Titans, GT, Ahmedabad
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अहमदाबाद , 31 May 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 13:41 IST

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में इतिहास रचते हुए ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। महज 15 साल और 65 दिन की उम्र में उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन 16 पारियों में 776 रन बनाए।

फाइनल में गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल और उनके साथी बल्लेबाज साई सुदर्शन इस आंकड़े को पार नहीं कर सके, जिसके बाद सूर्यवंशी के नाम ऑरेंज कैप पक्की हो गई। राजस्थान रॉयल्स का सफर क्वालीफायर-2 में समाप्त हो गया था, लेकिन तब तक सूर्यवंशी इतने रन बना चुके थे कि कोई भी बल्लेबाज उन्हें पीछे नहीं छोड़ पाया।

गिल ने टूर्नामेंट का समापन 732 रन के साथ किया, जबकि पिछले सीजन के ऑरेंज कैप विजेता साई सुदर्शन 722 रन ही बना सके। वहीं, विराट कोहली ने फाइनल मुकाबले के बाद कुल 675 रन के साथ चौथे स्थान पर सीजन समाप्त किया। वह भी सूर्यवंशी के रिकॉर्ड से काफी पीछे रहे। इस उपलब्धि के साथ सूर्यवंशी ने उम्र से जुड़ा एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इससे पहले सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड साई सुदर्शन के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2025 में 23 वर्ष 231 दिन की उम्र में यह सम्मान हासिल किया था। सिर्फ रनों की संख्या ही नहीं, बल्कि उनका खेलने का अंदाज भी पूरे सीजन चर्चा का विषय बना रहा। बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने 237.31 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में 72 छक्के लगाए और आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक छक्कों का नया रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने क्रिस गेल के 59 छक्कों के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस सीजन उन्होंने कई और उपलब्धियां भी हासिल कीं। सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 1,000 करियर रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने।

उन्होंने यह मुकाम केवल 440 गेंदों में हासिल किया और आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पारियों के लिहाज से भी उन्होंने सिर्फ 23 पारियों में 1,000 रन पूरे किए, जो आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे तेज रिकॉर्ड है। इस मामले में केवल शॉन मार्श उनसे आगे हैं, जिन्होंने 21 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

सूर्यवंशी का यह सीजन और भी ऐतिहासिक हो सकता था। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक शतक लगाया, लेकिन तीन बार 90 के पार पहुंचकर भी शतक से चूक गए। उन्होंने 93, 97 और 96 रन की पारियां खेलीं, जिससे वह एक सीजन में चार शतक लगाने के कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर सके।

इसके बावजूद आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी सबसे बड़ी खोज और सबसे चर्चित खिलाड़ी बनकर उभरे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, निरंतरता और निडर अंदाज ने उन्हें टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण बना दिया। भारतीय क्रिकेट को अब एक ऐसा युवा सितारा मिल गया है, जिसकी उड़ान अभी शुरू ही हुई है।

 

Tags: Vaibhav Sooryavanshi , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , IPL 2026 Final , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Gujarat Titans , GT , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD