Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : 180-190 का स्कोर अच्छा रहता, आरसीबी से फाइनल हारने के बाद बोले शुभमन गिल

Shubman Gill, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, IPL 2026 Final, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Gujarat Titans, GT, Ahmedabad
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अहमदाबाद , 31 May 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 13:40 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता। आरसीबी का यह लगातार दूसरा खिताब है। वहीं, कप्तान के रूप में अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने और जीटी को दूसरा खिताब दिलाने की कोशिश में लगे गिल को निराशा हाथ लगी है।

मैच के बाद जीटी के कप्तान गिल ने कहा, "अगर हम 180-190 के आस-पास पहुंच जाते, तो यह एक अच्छा मैच होता। पहले तीन-चार ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, और शुरुआती कुछ विकेट गिरने के बाद हमारी लय टूट गई। हमने पावरप्ले में 15-20 रन ज्यादा दे दिए। मुझे लगता है कि हम इस टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी टीमों में से एक थे।

शुरुआती कुछ मैच हारने के बाद हमने जबरदस्त वापसी की। मैं बहुत खुश हूं। हम जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन अगर हम ट्रॉफी जीत भी जाते, तब भी सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती।" शुभमन गिल का बल्ला फाइनल में नहीं चला, लेकिन टूर्नामेंट में वह अपनी टीम के लिए बेहतरीन रहे। फाइनल में 10 रन बनाकर आउट हुए गिल ने टूर्नामेंट के 16 मैचों की 16 पारियों में 732 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

गिल ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाकर जीटी को फाइनल में पहुंचाया था। 2022 में खिताब जीतने वाली जीटी अपना तीसरा फाइनल खेल रही थी। आईपीएल 2026 के फाइनल पर नजर डालें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीटी ने 8 विकेट पर 155 रन बनाए। आरसीबी ने विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता और आईपीएल 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा किया। 

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , IPL 2026 Final , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Gujarat Titans , GT , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD