Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मैंने सपने में नहीं सोचा था कि आरसीबी का कप्तान बनूंगा और ट्रॉफी जीतूंगा : रजत पाटीदार

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, IPL 2026 Final, Rajat Patidar, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Gujarat Titans, GT, Ahmedabad
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अहमदाबाद , 31 May 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 13:39 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता। आरसीबी का यह लगातार दूसरा खिताब है और दोनों बार कप्तान रजत पाटीदार रहे हैं। आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद पाटीदार काफी भावुक नजर आए।

मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "बहुत ही शानदार लग रहा है। जब हम यहां आए थे, तो पिछले साल की बहुत सारी यादें ताजा हो गईं। मेरे पास अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं, लेकिन मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। हमारी योजना एकदम स्पष्ट थी। जब हमने टॉस जीता, तो लक्ष्य का पीछा करना हमारे लिए आसान हो गया। 

जिस तरह से भुवी, हेजलवुड, रसिक, क्रुणाल, सुयश और शेफर्ड ने पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजी की, वह सचमुच काबिले-तारीफ थी। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं आरसीबी का कप्तान बनूंगा और ट्रॉफी जीतूंगा। मुझे लगता है कि यह मेरी किस्मत में लिखा था। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं।" उन्होंने कहा, "पिछले साल के मुकाबले इस बार हमारा आत्मविश्वास थोड़ा ज्यादा था।

जहां भी हम खेलने गए, वहां मौजूद प्रशंसकों की वजह से हमें हर जगह अपने घरेलू मैदान जैसा ही महसूस हुआ। टूर्नामेंट से पहले की मेरी तैयारी बहुत अच्छी रही। मैंने इस बात का विश्लेषण करने की कोशिश की कि मेरे लिए कौन से शॉट्स सबसे ज्यादा कारगर रहेंगे। मुझे दिनेश कार्तिक से कई अहम सुझाव मिले, जो मेरे लिए बहुत मददगार साबित हुए।

वह हमेशा टीम के लिए हर पल मौजूद रहते हैं।" पाटीदार ने आरसीबी फैंस के लिए कहा, "यह एक बार फिर आपके लिए है, आरसीबी के फैन्स। इस साल कप हमारा है।" फाइनल मैच पर गौर करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीटी ने 8 विकेट पर 155 रन बनाए। आरसीबी ने विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता और आईपीएल 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा किया। 

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , IPL 2026 Final , Rajat Patidar , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Gujarat Titans , GT , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD