Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश के पहले पिंक मतगणना केंन्द्र में महिला अधिकारियों ने निष्पक्षता से त्रुटीरहित निभाई मतगणना की जिम्मेवारी : किरण भड़ाना

लाहौल विकास खण्ड़ की 34 पंचायतों के पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित

Kiran Bhadana, Deputy Commissioner Lahaul and Spiti, Keylong
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

केलांग , 31 May 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 12:19 IST

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के लाहौल विकास खण्ड की 14 पंचायत समीतियों  और 07 जिला परिषद की सीटों पर मतगणना का कार्य पूर्ण रूप से महिलाओं द्वारा संपन्न किया गया। मतगणना के दौरान उपायुक्त एंव जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) किरण भड़ाना, चुनाव पर्यवेक्षक चिरंजी लाल, एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स, एसडीएम उदयपुर अलीशा चौहान मतगणना केन्द्र में उपस्थित रहे।

उपायुक्त एंव जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) किरण भड़ाना के निर्देश पर प्रशासन द्वारा प्रदेश के पहले पिंक मतदान केन्द्र की स्थापना की गई, जिसमें मतगणना से सबंधित सभी कार्य महिलाओं द्वारा संपन्न किया गया। गौरतलब है कि प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में राजनैतिक, प्रशासनिक व कानून व्यवस्था का पूरा जिम्मा प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया है, जिसका वह बखूवी निर्वहन कर रही हैं उपायुक्त महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण को विशेष तवज्जों दे रही हैं और महिलाओं की हर कार्य क्षेत्र में बढ़ती सहभागिता में जिला नित नई उंचाईयां छू रहा है।

इसी कड़ी में जिला में पंचायती राज चुनावों में महिलाओं को कई प्रकार की जिम्मवारियां प्रदान करते हुए लाहौल खण्ड में चुनाव के विभिन्न चरणों में 20 पिंक मतदान केन्द्र स्थापित किए गए थें जिनमें मतदान प्रक्रिया का सारा कार्य महिलाओं ने किया और सफलता पूर्वक मतदान करवाने के साथ ही उन्होंने वार्ड सदस्यों और उप-प्रधान और प्रधान पदों का  परिणाम भी घोषित किया, इन पिंक मतदान केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था का कार्य में भी महिला पुलिस कर्मी ही लगाई गई थीं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो जिलाधीश महिलाओं के उत्थान व प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उपायुक्त ने कहा कि महिला मतगणना अधिकारियों ने पूरी निष्पक्षता, सटीकता व त्रुटीरहित मतगणना की ज़िम्मेवारी से निभाई जोकि काविले तारीफ है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग के परीक्षा भवन में स्थापित पिंक मतगणना केंन्द्र में प्रातः 09 बजें मतगणना का कार्य प्रारम्भ हुआ सर्व प्रथम पंचायत समिति वार्ड 01 तिंदी की मतगणना की गई जिसमें रवीना सबसे अधिक 352 मत प्राप्त करते हुए विजेता रही और दूसरे स्थान पर रीता 245 मत और 223 मत लेकर अर्चना तीसरे स्थान और 132 मतों के साथ बबीता चौथे स्थान पर रही।

पंचायत समिति वार्ड 02 उदयपुर से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार अनीता 455 मत प्राप्त कर विजेता रही और हरदेई 431 मत लेकर दूसरे स्थान पर रही। पंचायत समिति वार्ड 03 तिंगरट से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार अंजली 369 मत प्राप्त कर विजेता रही और छेरिंग डोलकर 240 मत लेकर दूसरे स्थान और 178 मत प्राप्त कर नीमा डोलमा तीसरे स्थान पर रही। 

पंचायत समिति वार्ड 04 त्रिलोकीनाथ से कुल दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार कंचन 702 मत प्राप्त कर विजेता रही और 545 मत लेकर मानदेई दूसरे स्थान पर रही। पंचायत समिति वार्ड 05 मूरिंग से कुल तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार दिनेश कुमार 433 मत प्राप्त कर विजेता रहे और 214 मत लेकर हितेश कुमार दूसरे स्थान पर जबकि प्रेम नाथ 164 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।

पंचायत समिति वार्ड 06 जाहलमा से कुल तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार विकास 335 मत प्राप्त कर विजेता रहे और 260 मत लेकर सत्यपाल दूसरे स्थान पर जबकि धर्मपाल 208 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। बीडीसी वार्ड 07 गोहरमा से चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार प्रेम जीत 250 मत प्राप्त करके पहले स्थान पर रहे, 223 मतों के साथ राजेश रापा दूसरे व 31 मतों के साथ रघवीर तृतीय तथा 28 मतों के साथ सोमदेव चौथे स्थान पर रहे।

बीडीसी वार्ड 08 शांशा से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार अमीता देवी 299 मत प्राप्त करके पहले स्थान पर रही, 208 मतों के साथ हिर दासी दूसरे स्थान पर रही। बीडीसी वार्ड 09 से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार 367 मत प्राप्त करके रमेश कुमार पहले स्थान पर रहे, 332 मतों के साथ टशी यगजोम दूसरे स्थान पर रहे।

बीडीसी वार्ड 10 से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार 316 मत प्राप्त करके विपिन कुमार पहले स्थान पर रहे, 134 मतों के साथ दिनेश कुमार दूसरे स्थान और 132 मत प्राप्त कर अमर प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। बीडीसी वार्ड 11 से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार 518 मत प्राप्त करके अशोक कुमार पहले स्थान पर रहे, 364 मतों के साथ अमरनाथ दूसरे स्थान पर रहे, 97 मतों के साथ नगीन कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

बीडीसी वार्ड 12 से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार 548 मत प्राप्त कर दीपिका प्रथम स्थान पर रही, 367 मतों के साथ तेंजिन मेंतोग दूसरे स्थान पर रहे। बीडीसी वार्ड 13 से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार 225 मत प्राप्त कर देचेन डोलमा प्रथम स्थान पर रहे, 224 मतों के साथ देचेन पालमों दूसरे स्थान पर रहे।

बीडीसी वार्ड 14 से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे मतगणना के अनुसार 429 मत प्राप्त कर सुशीला देवी प्रथम स्थान पर रही, 327 मतों के साथ बिमला देवी दूसरे स्थान पर रही, 107 मत प्राप्त कर प्रोमिला तीसरे स्थान पर रही। बीडीसी सिस्सू वार्ड से दोरजे अंगरूप निर्विरोध चुने गए। पंचायत समिति की मतगणना पूरी होने के पश्चात, जिला परिषद की मतगणना प्रारंभ की गई।

जिला परिषद वार्ड 01 उदयपुर से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे और मतगणना के अनुसार रूब देई को 1061 मत, मनी देवी को 1037 मत और अभय भारती 522 मत प्राप्त हुए, वार्ड 02 त्रिलोकनाथ से 03 प्रत्याशी मैदान में थे मतगणना के अनुसार 1168 मत प्राप्त कर रणजीत प्रथम स्थान, 672 मत प्राप्त कर बुद्धि चंद दूसरे स्थान, 238 मत प्राप्त कर भीम सेन तीसरे स्थान पर रहे।

वार्ड 03 जाहलमा से तीन प्रत्याशी मैदान में थे मतगणना के अनुसार 534 मत प्राप्त कर पूूनम देवी प्रथम स्थान, 419 मत प्राप्त कर अनीता दूसरे स्थान, 382 मत प्राप्त कर सन्तोष तीसरे स्थान पर रही। वार्ड 04 वारपा से चार प्रत्याशी मैदान में थे मतगणना के अनुसार 603 मत प्राप्त कर सुरेश कुमार प्रथम स्थान, 270 मत प्राप्त कर रतन लाल दूसरे स्थान, 179 मत प्राप्त कर दिनेश तीसरे स्थान, 173 मत प्राप्त कर आशीष शर्मा चौथे स्थान पर रहे।

वार्ड 05 केलांग से तीन प्रत्याशी मैदान में थे, मतगणना के अनुसार 562 मत प्राप्त कर शशी किरण प्रथम स्थान, 551 मत प्राप्त कर सुनीता दूसरे स्थान, 239 मत प्राप्त कर पूनम तीसरे स्थान पर रही। वार्ड 06 सिस्सू से तीन प्रत्याशी मैदान में थे, मतगणना के अनुसार 810 मत प्राप्तकर सोनम बोद्ध ठाकुर प्रथम स्थान, 462 मत प्राप्त कर संजीव कुमार दूसरे स्थान, 252 मत प्राप्त कर मंगल चंद तीसरे स्थान पर रहे।

वार्ड 07 कोलोंग से तीन प्रत्याशी मैदान में थे, मतगणना के अनुसार 703 मत प्राप्त कर राम सिंह प्रथम स्थान, 486 मत प्राप्त कर छेरिंग सम्फेल दूसरे स्थान, 379 मत प्राप्त कर टषी सोनम तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर रिर्टनिग अधिकारी पंचायत एंव खण्ड़ विकास अधिकारी डा. विवके गुलेरिया व पंचायत निरीक्षक अंकित ने मतगणना केंन्द्र में विभिन्न निर्णयों व व्यवस्थाओं में अपनी सार्थक व निर्णायक भूमिका निभाई। उपायुक्त ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष, पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाने के लिए चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Kiran Bhadana , Deputy Commissioner Lahaul and Spiti , Keylong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD